बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जितनी शानदार अभिनेत्री है उतना की बोल्ड और बिंदास उनका अंदाज है। उनकी बोल्डनेस कई बार उनके लिये ट्रॉल्लिंग की वजह भी बन जाती है पर उन्हें कुछ खास फर्क नहीं पड़ता।

प्रियंका चोपड़ा जितना अपनी फिलमों को लेकर सुर्ख़ियों में रहती है उतना ही वो अपनी सोशल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती है। साथ ही आगे बढ़ने और सबसे अलग दिखने का जज़्बा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर के दौरान जिस तरह सफलता की सीढिया चढ़ी है वो लाखों लोगों के लिए प्रेरणा भी है। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे उन्होंने जिंदगी के 5 महत्वपूर्ण सबक फैंस के साथ शेयर किये है।

जिंदगी के इतने महत्वपूर्ण सबक भी प्रियंका ने जिस हल्के-फुल्के अंदाज में बताये है, फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे है और साथ में ये सबक गहरी सीख भी दे रहे है। प्रियंका द्वारा दिए गए 5 सबकों में से एक सबक साड़ी को लेकर है जिसमें वह तरुण तहिलियानी की साड़ी और ब्रालेट पहनी हुई थी।

आपको बता दें हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमे वो सिर्फ साड़ी पहने नजर आ रही थी। सोशल मीडिया पर उन्हें इस तस्वीर को लेकर काफी ट्रोल किया गया था और यहाँ तक कहा गया था की उन्होंने साड़ी की गरिमा नहीं रखी।

इस वीडियो से प्रियंका ने शायद ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है और एक बार फिर साबित कर दिया की उन्हें ट्रॉल्लिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता और उन्होंने अपने वीडियो में भी कहा है की ‘साड़ी, नॉट सॉरी।’
देखिये प्रियंका के 5 सबक:
वर्क फ्रंट की बात की जाए तो प्रियंका ने हाल ही में फरहान अख्तर, जायरा वसीम स्टारर ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग खत्म की है और न्यू यॉर्क पहुँच चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



