प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने का एक भी मौका
नहीं छोड़ते हैं। दोनों को अक्सर अपनी रोमांटिक फोटो अपने फैंस के साथ शेयर करते
रहते हैं। बीते दिनों शूटिंग में बिजी होने की वजह से देसी गर्ल अपने पति निक के
साथ समय नहीं बिता पाई थी। इसलिए शूटिंग खत्म होते ही वह और निक दोनों आइलैंड पर
अकेले समय बिताने के लिए निकल पड़े। जहां से उन्होंने अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें
सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन फोटोज में दोनों के बीच का प्यार साफ दिख रहा है।
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीरें
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वक्त-वक्त
पर वह अपने चाहने वालों को अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स भी देती रहती है। इस समय
प्रियंका अपने पति निक के साथ वेकेशन पर हैं जहां से उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर
कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
देसी गर्ल का हॉट अवतार
इन तस्वीरों में ब्लैक कलर की बिकिनी पहने प्रियंका अपने हॉट अवतार में दिख
रही हैं। एक तस्वीर में वह बीच किनारे भागती और नारियल पानी का लुत्फ उठाती नजर
आईं। एक तस्वीर में प्रियंका येलो कलर की बिकिनी पहने भी दिखी हैं। खूबसूरत नजारों
के साथ एक्ट्रेस खुद भी बेहद स्टनिंग दिख रहीं हैं।
प्रियंका-निक ने बिताया क्वालिटी टाइम
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस तुर्क एंड कैकोस आइलैंड में क्वालिटी टाइम बिता
रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि दोनों इस बीच वेकेशन को
काफी एन्जॉय कर रहे है। देसी गर्ल अपने पति निक पर खूब प्यार लुटाती दिख रही हैं।
एक फोटो में वह निक को किस करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों ही बेहद
प्यारे दिख रहे हैं।
फैंस ने तस्वीरों पर जमकर लुटाया प्यार
प्रियंका चोपड़ा ने ये तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में हैशटैग के साथ लिखा-
आइलैंड गर्ल और फोटोडंप। प्रियंका और निक की रोमांटिक तस्वीरें फैंस को भी काफी
पसंद आ रहीं हैं। वह एक्ट्रेस की पोस्ट पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर
अभिनेत्री की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है ऐसे में उनकी पोस्ट को लाखों लोगों ने
लाइक किया है।


Download Android App
Download iOS App










