प्रियंका चोपड़ा, एसएस राजामौली की SSMB29 की शूटिंग से ब्रेक लेकर मुंबई आ गई हैं। एक्ट्रेस पिछले दिनों महेश बाबू के साथ हैदराबाद में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, लेकिन भाई सिद्धार्थ की शादी के लिए एक्ट्रेस ने अब काम से ब्रेक लिया है और मुंबई पहुंच गई हैं। सिद्धार्थ ने अगस्त 2024 में नीलम उपाध्याय से सगाई की थी और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की तैयारी प्रियंका चोपड़ा के मुंबई स्थित घर में शुरू हो गई है, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने खुद फैंस के साथ शेयर की है।
प्रियंका ने दिखाई भाई की शादी की तैयारियों की झलक
प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा नीलम उपाध्याय से शादी कर रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस ने भाई की शादी से पहले अपने मुंबई स्थित घर में फैमिली टाइम की कई तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में प्रियंका संगीत फंक्शन के लिए डांस की प्रैक्टिस के दौरान सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में प्रिंयका की बिटिया रानी फैमिली के साथ कलरिंग करती हुई नजर आ रही हैं.
प्रियंका ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ डाइनिंग टेबल पर खाना एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं. उनके साथ उनके ससुर केविन जोनास और सास डेनिस जोनास भी नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने घर से समुद्र तट पर काम कर रहे कुछ लोगों की एक छोटी सी वीडियो भी पोस्ट की है. आखिरी क्लिप में, सिद्धार्थ चोपड़ा की मंगेतर, नीलम उपाध्याय को पास के एक सोफे पर बैठे एक बच्चे के साथ मुस्कुराते हुए डांस करते हुए देखा जा सकता है.
प्रियंका चोपड़ा वर्क फ्रंट
प्रियंका ने अपने भाई की शादी के लिए अपने बिजी शेड्यूल से ब्रेक लिया है. वह हैदराबाद में महेश बाबू के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म SSBM29 की शूटिंग में बिजी थीं. मोस्ट अवेटेड फिल्म SSMB29 एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है और इसके 1000 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट के साथ बड़े पैमाने पर बनने की उम्मीद है. दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर बालाजी मंदिर की अपनी यात्रा की तस्वीरें साझा कीं, जो फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ली गई थीं. SSMB29 को दो किस्तों में रिलीज़ किया जाना है, पहला भाग 2027 में और दूसरा 2029 में आएगा.


Download Android App
Download iOS App



