ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की जितनी तारीफ की जाये कम होगी। बात फिर उनकी फिल्मों की हो या ड्रेसिंग स्टाइल की देसी गर्ल हर बार लोगों का दिल जीत लेने में कामयाब हो जाती हैं। ऐसा ही हाल ही में हुआ जब अपने लुक से प्रियंका ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है और उनका यह लुक कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस अपने देसी अवतार के लिए धूम मचा रही हैं।

येलो रंग में बेहद खूबसूरत दिखी प्रियंका
8 अप्रैल 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें प्रियंका भारतीय पोषक पहने नजर आ रही हैं। खास बात हमेशा की तरह वो सूट में बेहद सुंदर और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। उनकी पीले रंग में साझा की गई ये खिलखिलाती फोटोज देखते ही बनती है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, जब सूरज अभी-अभी निकला हो। ओह… तो मतलब यहां बात सूरज की हो रही है। अपने इस देसी लुक के साथ उन्होंने ब्लू कलर का गॉगल लगाये हुए हैं। साथ ही एक्ट्रेस का इस तरह इतरा कर पोज देना सबको खूब पसंद आ रहा है। वहीं चेहरे की मुस्कान ने तो जैसे मानों फैंस का दिल ही चुरा लिया हो।
वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस लुक और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए सूट के साथ ईयररिंग्स पहने हैं। साथ ही पैरों में स्काई ब्लू कलर के फुटवियर पहनी है। वहीं एक्ट्रेस ने बालों को ओपन कर अपने लुक को कम्पलीट किया है।

वैसे प्रियंका की इन तस्वीरों के तो क्या ही कहने। लेकिन उनकी इन तस्वीरों के अलावा किसी चीज ने अपनी तरफ ध्यान आकर्षित किया है वो है फोटोज के पीछे का बैकग्राउंड। जी हां, उनकी इन तस्वीरों में नीला-नीला अंबर और पानी देखना आपको एक सुखद एहसास देता है। वहीं एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही फैंस ने एक बार फिर देसी गर्ल पर प्यार बरसना शुरू कर दिया है।

एक्ट्रेस की अपकमिंग मूवी
काम मोर्चे पर बात करें तो भले ही प्रियंका चोपड़ा हिंदी फिल्मों से दूर हों, लेकिन हॉलीवुड फिल्मों में वह लगातार अपने अभिनय का डंका बजवा रही हैं। फिलहाल उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं जैसे- एंडिंग थिंग्स, टेक्स्ट फॉर यू, और वेब सीरीज सिटाडेल। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की फिल्म, ‘जी ले जरा’ में भी काम कर रही हैं, जिसमें वह पहली बार आलिया भट्ट और कटरीना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी।
.


Download Android App
Download iOS App



