प्रियंका चोपड़ा जोनस अपने सिर्फ एक इंस्टाग्राम पोस्ट से कमाती है इतने करोड़, ऐसे होता है प्रमोशन

Summary :

हाल ही में एक जानकारी निकल कर सामने आयी है जिसमे इस बात का खुलासा हुआ है कि प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए भी करोड़ों रुपये वसूलती हैं।

आजकल हर बड़ी सेलिब्रिटी सोशल मीडिया पर जरूर एक्टिव रहता है और इस वजह से ना सिर्फ स्टार्स अपने फैंस के साथ जुड़े रहते है बल्कि करोड़ों की कमाई भी करते है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। 
हाल ही में एक जानकारी निकल कर सामने आयी है जिसमे इस बात का खुलासा हुआ है कि ये देसी गर्ल अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए भी करोड़ों रुपये वसूलती हैं। ये जानकारी इंस्टाग्राम की शेड्यूलिंग टूल से कन्फर्म की गयी है। 
लिस्ट में अकेली बॉलीवुड स्टार हैं प्रियंका चोपड़ा


इस ताजा लिस्ट में दुनिया भर के सेलिब्रिटीज के इंस्टाग्राम पोस्ट्स की कीमत के आधार पर उन्हें जगह दी गयी है। आपनो बता दें इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा अकेली बॉलीवुड सेलिब्रिटी है। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा 19वें स्थान पर आंकी गई हैं। जबकि सेलेब्रिटी सब सेक्शन में उन्हें 16वीं पोजिशन मिली है।
इतने करोड़ हैं फॉलोअर्स


प्रियंका चोपड़ा के दुनियाभर में चाहने वालों की कोई कमी नहीं है और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 4 करोड़ 30 लाख फॉलोअर्स हैं।
1.86 करोड़ रुपये है एक पोस्ट की कीमत


ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करने के  2,71,000 डॉलर यानि करीब 1.86 करोड़ रुपये लेती है।
बिग ब्रैंड्स का करती हैं प्रमोशन


प्रियंका के पास कई बड़े ब्रांड्स है जिनका प्रमोशन वो अपने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर करती है। 
कायली जेनर हैं लिस्ट में अव्वल


इस लिस्ट में अमेरिकी सिंगर – सेलिब्रिटी काइली जेनर पहले स्थान पर है और वो एक पोस्ट प्रमोशन के लिए 2 लाख 66 हज़ार डॉलर यानि लगभग 8.73 करोड़ रुपये चार्ज करती है। 
जल्दी बॉलीवुड में होगा कमबैक


प्रियंका चोपड़ा काफी समय से बॉलीवुड से दूर है और जल्द ही फिल्म स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में वापसी करने वाली है।

ससुर की तेरहवीं पर हंसते हुए तस्वीरें खिंचवाती दिखी मोनालिसा, यूजर्स ने ऐसे सिखाया सबक 

Ujjwal Jain