बॉलीवुड की देसी गर्ल बनी ग्लोबल आइकन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस इस वक़्त अपने करियर में काफी कुछ हासिल कर चुकी है। वो हर एक इंडियन सेलिब्रिटी की इंस्पिरेशन है। प्रियंका ने ना सिर्फ अपना बल्कि पुरे देश का नाम ऊंचा कर दिया है। बॉलीवुड और हॉलीवुड में काम करने के बाद अब प्रियंका ने एक किताब भी लिखी जो की अब सक्सेसफुल हो चुकी हैं।
हाल ही में प्रियंका ने अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ को रिलीज किया। जहां फिल्मों की दुनिया में उन्होंने अपनी मुकम्मल पहचान बनाई वहीं लेखन जगत में भी वो पीछे नहीं रहीं। उनकी किताब ‘अनफिनिश्ड’ पिछले 12 घंटे में अमेरिका की बेस्ट सेलर बन गई है। एक्ट्रेस ने अपनी इस उपलब्धि को फैंस के साथ शेयर किया है।


प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी किताब के बेस्ट सेलर होने की जानकारी दी है। यूएस के टॉप 10 बुक्स ने लिखा कि पिछले 24 घंटे में यूएस की बेस्ट सेलर्स में नंबर 1 पर प्रियंका चोपड़ा जोनस की किताब अनफिनिश्ड है। इस पर अपना आभार जताते हुए प्रियंका ने लिखा- ‘सभी को धन्यवाद जिन्होंने हमें यूएस में पिछले 12 घंटों में नंबर 1 तक पहुंचाया। उम्मीद है आपको किताब पसंद आएगी।’ बता दे, प्रियंका ने इस किताब में अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी घटनाओं का जिक्र किया है, जिनसे गुजर कर आज वो यहां तक पहुंची हैं।


Download Android App
Download iOS App



