बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई हैं। अपनी इन फोटोज में एक्ट्रेस लंबी चोटी बनाये हुए नजर आ रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ब्लू और व्हाइट कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं और व्हाइट हील्स में वह दिलकश पोज दे रही हैं।

वैसे इस बात में कोई दोराय नहीं है कि भले ही प्रियंका चोपड़ा अब हिंदी सिनेमा में उतनी पहले की तरह बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह लगातार अपने फैंस के साथ टच में बनी रहती हैं। मालूम हो कि हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मैट्रिक्स’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में प्रियंका भी अहम किरदार निभा रही हैं।
देसी गर्ल ने शेयर की तस्वीरें…
अपनी इन नई तस्वीरों को प्रियंका ने खुद अपने वैरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस इसके कैप्शन में लिखती हैं, ‘मैट्रिक्स मूवी प्रैस वीक का पहला दिन पूरा हो गया है। बता दें, हाल ही में हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मैट्रिक्स’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है और खास बात इस फिल्म में प्रियंका भी अहम किरदार निभा रही हैं।

इन तस्वीरों में प्रियंका की लुक की बात करें तो उन्होंने कानों में डिजाइनर गोल्डन इयर रिंग्स के साथ अपने बालों की साइड की दो लटों को चेहरे के इर्द गिर्द खुला रखा है।

अब वहीं प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को फैन पेजों पर खूब शेयर किया जा रहा है। साथ ही प्रियंका के चाहने वाले उनकी इन लेटेस्ट तस्वीरों पर लाइक एवं कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मालूम हो प्रियंका चोपड़ा फिलहाल हिंदी फिल्मों से दूर ज्यादा फोकस हॉलीवुड फिल्मों पर कर रही हैं।

वहीं प्रियंका के आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो ‘The Matrix Resurrections’ के बाद अब फिल्म ‘Text for You’ में काम करती नजर आएंगी। जहां तक उनकी वर्तमान फिल्म की बात है तो वह प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था।


Download Android App
Download iOS App



