बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद भले ही विदेश में रहने लगी हैं। मगर एक्ट्रेस आज भी अपने देश की संस्कृति और परंपरा को नहीं भूली हैं। प्रियंका और निक दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और दोनों अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। जब भी कोई त्यौहार आता है तो देसी गर्ल अपने विदेशी पति यानि निक के साथ जरुर मनाती हैं।

दीवाली हो या होली प्रियंका और निक हर त्यौहार को अमेरिका में भी बिल्कुल इंडिया की तरह सेलिब्रेट करते हैं। इंटरनेट पर प्रियंका और निक की होली की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है जिसमें दोनों होली के जश्न में पूरी तरह डूबे दिख रहे हैं और उनके साथ एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और उनके पति भी होली खेलते दिख रहे हैं।

दरअसल, हर साल की तरह इस बार भी प्रियंका चोपड़ा ने अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में होली पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के डिंपल गर्ल यानि एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी अपने पति जीन गुडइनफ के साथ पहुंची थी। जहां निक और प्रियंका के साथ प्रीति और जीन ने भी जमकर होली खेली। होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें प्रीति ने फैंस के साथ साझा की है।
प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर होली पार्टी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली फोटो में प्रीति और जीन रंग में रंगे नजर आ रहे हैं और दूसरी फोटो में प्रीति और जीन के साथ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी नजर आ रहे हैं। इन चारों के अलावा कुछ अन्य लोग भी फोटो में दिखाई दे रहे है और सभी के फेस पर गुलाल लगा हुआ है।

वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें निक और वो दोनों ही रंग में पूरी तरह से रंगीन दिख रहे हैं। वहीं निक अपने हाथ में गुलाल पकड़े हुए अपनी वाइफ के पीछे भागते दिख रहे हैं और प्रियंका उनसे बचते हुए चिल्लाते हुए नजर आ रही हैं। कपल की ये क्यूट फोटो इंटरनेट पर काफी पसंद की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



