बॉलीवुड से लेकर
हॉलीवुड तक अपने नाम का डंका बजवा चुकीं प्रियंका चोपड़ा। तीन साल बाद अपने वतन
लौटी हैं। भारत लौटते ही एक्ट्रेस ने अपने चाहने वालों के लिए अपनी कुछ तस्वीरें
भी साझा की है जिनमें वो बेहद हसीन लग रही हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी
एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती
हैं जो कुछ ही मिनटों में इंटरनेट पर ट्रेंड भी करने लगती हैं।
मां बनने के बाद
प्रियंका पहली बार भारत आई हैं और ऐसे में उनकी एक्साइटमेंट का लेवल भी पहले से कई
गुना ज्यादा है। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देसी गर्ल को स्पॉट किया गया था
जहां उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी। अपनी घर वापसी से अदाकारा बहुत खुश है और
जो उनकी हालिया पोस्ट में देखने को भी मिल रही है।
दरअसल, प्रियंका
चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की है जिनमें वो खिड़की के
पास हाथ में ग्लास पकड़े खड़ी दिख रही हैं। खिड़की से मायानगरी मुंबई का खूबसूरत
नजारा देखने को मिल रहा है। इस दौरान वह ब्लैक कलर के जंप सूट पहने दिखाई दे रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस कैमरे की बजाय
दूसरी तरफ देखते हुए हंस रही है और उनकी हंसी में घर लौटने की खुशी साफ झलक रही
है।
अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “घर…अगले कुछ दिन
यहां रूकने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।” अपनी वाइफ पीसी
की पोस्ट पर निक जोनस ने हार्ट वाला इमोजी ड्राप किया है। वहीं एक्ट्रेस दिया
मिर्जा ने कॉमेंट देसी गर्ल की फोटो पर कॉमेंट कर लिखा, “कल्पना कीजिए, यह होटल हम दोनों के लिए हफ्तों तक घर था!
वापसी पर स्वागत है।” दिया के अलावा बिपाशा बसु और सोनाली बेंद्रे भी पोस्ट
पर रिएक्ट किया है।
बता दें कि एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के बिना भारत आई है।
हालांकि वह यहां किसी पर्सनल काम से आई हैं या फिर किसी फिल्म की शूटिंग के
सिलसिले में आई है अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। वर्क फ्रंट की बात
करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी। इसके अलावा
एक्ट्रेस के पास फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा भी है जिसमें वो कैटरीना कैफ और आलिया
भट्ट के साथ दिखाई देंगी।


Download Android App
Download iOS App







