बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बहुत जल्दी ही शादी करने वाले हैं। दोनों दिसंबर में जोधपुर में सात फेरे लेंगे। जिसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। हाल ही में प्रियंका के दोस्तों ने उनके लिए न्ययॉर्क में एक ब्राइडल शॉवर पार्टी भी रखी थी।
इन सभी तैयारियों के बीच प्रियंका चोपड़ा की होने वाली सांस डीनिज जोनस ने बहू पर खूब प्यार बरासाया है। प्रियंका चोपड़ा जैसी बहू पाकर डीनिज खुद को खुशकिस्मत मानती हैं। इतना ही नहीं इसका सबूत प्रियंका चोपड़ा की सास ने खुद सोशल मीडिया पर दिया है।
https://www.instagram.com/p/BlnmWfygXsw/?utm_source=ig_embed
प्रियंका से खुश हैं उनकी सास
निक जोनस की मां और प्रियंका की होने वाली सास डीनिज अपनी बहू से काफी खुश हैं। प्रियंका हाल ही में निक के परिवार के साथ डिनर पर गईं थीं। निक की मां ने इस डिनर से प्रियंका संग अपनी एक फोटो शेयर की है। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर डीनिज ने लिखा, ‘ब्लेस्ड #डॉटरइनलव।’ प्रियंका इन दिनों न्यूयॉर्क में अपने मंगेतर निक और उनके परिवार के साथ खूब समय बिता रही हैं। हाल ही में उनके दोस्तों ने उनके लिए ब्राइडल शॉवर का आयोजन किया।
https://www.instagram.com/p/BpfHmygFU0Z/?utm_source=ig_embed
दरअसल डेनिस ने जो फोटो शेयर की है। उसके साथ उन्होंने डॉटर इन लॉ (बहू) नहीं बल्कि डॉटर इन लव लिखा है। मतलब वो प्रियंका को अपनी प्यारी बेटी मानती हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखकर भी यही लगता है कि होने वाली सास-बहू की खूब बनती है। जिसका सबूत कई मौको पर मिल चुका है।
इससे पहले प्रियंका और निक के रोका सेरेमनी में डेनिस अपने साड़ी लुक की वजह से सुर्खियों में आईं थी। प्रियंका की सगाई पार्टी में डेनिस और उनकी समधन मधु चोपड़ा ने खूब डांस भी किया था।
निक और प्रियंका चोपड़ा इसी साल दिसंबर में राजस्थान के मेहरानगढ़ किले में शादी कर सकते हैं। वहीं ऐसे में प्रियंका का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन देखने के बाद तो साफ है कि उनकी शादी में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है।
https://www.instagram.com/p/BmntrPoAgQS/?utm_source=ig_embed


Download Android App
Download iOS App






