बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जादू चलाने वाली मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बेशक अब भारत से दूर अमेरिका में पति निक जोनस के साथ रहती हैं,लेकिन प्रियंका सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस के साथ अक्सर जुड़ी रहती हैं। तभी तो प्रियंका चोपड़ा अपनी कोई भी तस्वीर और वीडियो साझा करती है वो सोशल मीडिया पर मिनटों के अंदर वायरल हो जाती है।

इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा की स्टाइल के दीवाने आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स भी हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि इस बात का अंदाजा आप प्रियंका चोपड़ा का रिसेंटली फोटोशूट देखकर लगा सकते हैं।

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक ब्रैंड के लिए नया फोटोशूट करवाया है,जिसे अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस फोटो में अभिनेत्री बहुत सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। फोटोशूट में प्रियंका ने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस पहनी हुई है। वहीं अपनी यह न्यू सिंपल लुक वाली फोटो शेयर करके प्रियंका चोपड़ा ने इसके कैप्शन में लिखा-ब्लू जींस बेबी।
वैसे कुछ भी कहो प्रियंका चोपड़ा की इस सिंपल सी फोटो ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है। तभी तो प्रियंका के चाहने वालों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। प्रियंका की फोटो पर व्हाइट टाइगर के को-स्टार राज कुमार ने कमेंट करके लिखा-पीसी साथ में दिल वाला इमोजी बनाया है। इसके अलावा सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने प्रियंका चोपड़ा की इस फोटो पर कमेंट करके लिखा-क्या बात है।

अभिनेत्री की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाइगर में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा राजकुमार राव एंव आदर्श गौरव के साथ मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App



