मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेहतरीन अदाकारी का जलवा सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बिखेरा है बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी ऐक्टिंग का लोहा मनवाया है। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा काफी सक्रिय रहती हैं। अक्सर अपनी जिंदगी से जड़ी हर अपडेट सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ साझा करती हैं। इसी बीच अब अपनी आगामी फिल्म द व्हाइट टाइगर का फर्स्ट लुक एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

इस फिल्म में उनके साथ फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार राजकुमार राव दिखाई देंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से कई तस्वीरें प्रियंका ने पोस्ट की हैं। प्रियंका ने फिल्म के फर्स्ट लुक को जारी करते हुए फिल्म में अपने किरदार के बारे में भी बताया है। पिंकी मैडम का रोल प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में प्ले करती दिखाई देंगी।

इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म द व्हाइट टाइगर से जुड़ी फोटोज प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा, द व्हाइट टाइगर में मैंने पिंकी मैडम का किरदार अदा किया है, जो यूएस में पहली पीढ़ी की प्रवासी हैं। वह अपने पति के साथ भारत में हैं, जो कि बिजनेस के लिए सफर कर रहे हैं। और इसके बाद…जिंदगी ही बदल जाती है। पिंकी मैडम सच में बहुत ही खास किरदार है, इसे निभाना और इनकी कहानी को बताने में अलग ही खुशी है। यह ऐसी कहानी है, जिसे बताने की आवश्यकता है। व्हाइट टाइगर जल्द ही नेटफ्लिक्स पर वैश्विक स्तर पर रिलीज होने वाली है।
प्रियंका चोपड़ा की इस आगामी फिल्म का फर्स्ट लुक आते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैन्स को भी प्रियंका का यह लुक बहुत पसंद आ रहा है और उन्हें अब अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। प्रियंका चोपड़ा के साथ लीड रोल में एक्टर राजकुमार राव नजर आएंगे।
बॉलीवुड की फिल्म द स्काई इज पिंक में प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार दिखाई दी थीं। फरहान अख्तर,जायरा वसीम और रोहित शराफ सहित प्रियंका चोपड़ा सभी ने अहम रोल प्ले किया था। फैन्स को प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग इस फिल्म में बहुत पसंद आई थी।


Download Android App
Download iOS App



