हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ ग्रैमी अवार्ड्स 2020 के रेड कारपेट पर शिरकत की। इस अवार्ड नाईट में उनकी अपियरेन्स बेहद शानदार रही और उनका लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।
.jpg)
अवार्ड फंक्शन के दौरान प्रियंका के लुक की भी खूब तारीफ हुई , जो बेहद खूबसूरत नेक लाइन गाउन के साथ स्लीक – नीट हेयरडो और चमकती इयररिंग्स के साथ पहुंची थी। साथ ही उनका क्रिस्टल स्टड बेल्ली बटन भी उनके लुक को बेहद आकर्षक बना रहा था।

प्रियंका का लुक सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी एक तस्वीर पर शेयर की जो काफी हद तक प्रियंका के लुक को मैच करती हुई दिखाई दी। हिना की ये तस्वीर भी खूब सुर्खियां बटोर रही है।

हिना की तस्वीर देखकर लगता है कि टीवी अभिनेत्री ने प्रियंका से एक क्यू लिया है, क्योंकि जिस तरह प्रियंका अपनी ड्रेस में क्लीवेज दिखाती नजर आयी, उसी तरह के बोल्ड लुक में हिना ओपन ब्लेजर के साथ दिखाई दे रही है।

इससे पहले भी कई बार एक्स बिग बॉस स्टार ने खुद को साबित कर दिया है कि वह जिस भी स्टाइल स्टेटमेंट को चुनती हैं, सुर्खियां बटोर ही लेती है। उनकी लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट ने निश्चित तौर पर फैंस के तापमान बढ़ा दिया है।
तस्वीर में हिना खान एक हाथ में वाइन का गिलास पकडे नजर आ रही है और बता दें , हिना खान की ये तस्वीर फिटलेक मैगजीन 3-एनिवर्सरी इश्यू के लिए उनके एक फोटोशूट की है।



Download Android App
Download iOS App



