इरफान खान-ऋषि कपूर के बाद बॉलीवुड में एक और मौत,इंडस्ट्री ने खोया इस दिग्गज का साथ

Summary :

इस समय बॉलीवुड इंडस्ट्री में शौक की लहर आयी हुई है। पिछले तीन दिन से एक के बाद एक बुरी खबर आ रही है।

इस समय बॉलीवुड इंडस्ट्री  में शौक की लहर आयी हुई है। पिछले तीन दिन से एक के बाद एक बुरी खबर आ रही है। पहले इरफान खान,फिर ऋषि कपूर और आज  प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया के सीईओ कुलमीत मक्कड़ का निधन हो गया है। 60 साल के कुलमीत का निधन दिल का दौर पड़ने से हुआ। अब सेलेब्रिटी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
सबसे पहले कुलमीत मक्कड़ के निधन की खबर की पुष्टि जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीटर के माध्यम से की है।

फिल्म जगत से जुड़े तमाम सेलेब्स कुलमीत मक्कड़ को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। करण जौहर ने ट्वीट करके  उन्होंने लिखा- कुलमीत, प्रोड्यूसर्स ऑफ़ गिल्ड ऑफ़ इंडिया के लिए आप एक स्तम्भ की तरह थे। इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए बिना थके काम करते रहे। आप बहुत जल्दी चले गये। आप हमेशा याद आओगे। मेरे दोस्त, ईश्वर आपको शांति दे। करण के इस ट्वीट पर निर्देशक रितेश बत्रा ने लिखा- बहुत दुखद है। बेहद अच्छे इंसान थे। 

करण ट्वीट करने के बाद से  कई सेलेब्स ने कुलमीत मक्कड़ को श्रद्धांजलि जी इस बीच हंसल मेहता ने लिखा- अब कुलमीत। ईश्वर आपको शांति दे, मेरे दोस्त। 

निर्देशक रोहन सिप्पी ने कुलमीत को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- बेहद दुखद और बुरी ख़बर। फ़िल्म इंडस्ट्री ने एक और अपूर्णीय कद्दावर को खो दिया है।

व‍िद्या बालन ने भी उनके न‍िधन पर दुख जताया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना संकट की वजह से देशभर में लॉकडाउन के चलते कुलमीत धर्मशाला में थे, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गयी। मनोरंजन उद्योग जगत में उनका करीब 30 साल से ज्यादा का सफर रहा है। 2010 में कुलमीत ने प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया को बतौर सीईओ ज्वाइन किया था। 
बता दें कि बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्‍पताल में भर्ती इरफान खान का न‍िधन हो गया। जबकि ऋषि कपूर ने एचएन रिलांयस अस्पताल में गुरुवार सुबह 8.45 मिनट पर अपनी आखिरी सांस ली।

Desk Team