प्रियंका के शो ‘क्वां‌टिको’ के निर्माताओं ने ‘हिंदुओं को आतंकी’ बताने पर मांगी माफी

Summary :

NULL

नई दिल्ली: एबीसी स्टूडियोज ने प्रियंका चोपड़ा की टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ के नए एपिसोड में ‘भारतीय राष्ट्रवादियों’ को न्यूयार्क के मैनहटन में कश्मीर से जुड़े एक सम्मेलन से ठीक पहले एक आतंकी हमला करने की योजना बनाते और उसके लिए पाकिस्तान को फंसाते दिखाया है। जिसके ‌लिए प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकी शो ‘क्वांटिको’ के निर्माताओं से माफी मांग ली है। एनबीसी नेटवर्क ने ये माफी ‘क्वांटिको 3’ के उस एपिसोड को लेकर मांगी है जिसमें आतंकी हमले के पीछे भारतीय राष्ट्रवादियों का हाथ होने की बात कही गई थी। ट्वीटर पर इस बात की जानकारी दी है। ट्वीट में लिखा गया हैः एपिसोड की वजह से कई लोगों ने अपने इमोशंस का इजहार किया और इसमें प्रियंका चोपड़ा को निशाना बनाया गया है जो ठीक नहीं है क्योंकि न तो उन्होंने शो बनाया है, न ही लिखा और डायरेक्ट किया है, उनका कोई लेना-देनाके नहीं है। इस तरह ‘क्वांटिको 3’ में हिंदू आतंकी साजिश को लेकर एनबीसी नेटवर्क ने माफी मांगी है।

प्रियंका चोपड़ा के शो ‘क्वांटिको 3’ के एपिसोड ‘द ब्लड ऑफ रोमियो’ पर यह हंगामा हो रहा था और सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा को टारगेट किया जा रहा था। प्रियंका चोपड़ा ‘क्वांटिको’ में एलेक्स पैरिश का किरदार निभा रही हैं जो एफबीआई एजेंट हैं। इस एपिसोड में दिखाया गया था कि पाकिस्तान-भारत में शांति वार्ता होने जा रही है और उससे पहले न्यूयॉर्क में परमाणु आतंकी हमले की साजिश का पता चलता है। जब एक शख्स को आतंकी हमले के संदेह में पकड़ा जाता है, तो उसके पास से रुद्राक्ष की माला मिलती है। जिसके बाद प्रियंका कहती हैं कि इंडियन नेशनलिस्ट हैं जो हमले के जरिये पाकिस्तान को बदनाम करना चाहते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और इसे भारत की छवि खराब करने की कोशिश बताकर प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल किया जा रहा था।

भाजपा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, ”क्वांटिको का नया एपिसोड हिंदू और रुद्राक्ष पर आधारित है, जिसकी पहचान हिंदू राष्ट्रवादी के तौर पर होती है। यह शख्स भारत सरकार की जानकारी में परमाणु हमला करके पाकिस्तान को बदनाम करने की साजिश कर रहा है। एफबीआई की महान एजेंट प्रियंका चोपड़ा ने इसे ऐसा करने से रोक लिया… शर्म करो”

यह भी पढ़ो ः महिला सशक्तिकरण का महत्व पुरुषों को समझना होगा : प्रियंका चोपड़ा

‘क्वांटिको’ का ये एपिसोड पहली जून को एयर हुआ था। वैसे भी ‘क्वांटिको 3’ की खराब रेटिंग की वजह से इसे जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। चैनल की इस माफी के बाद उम्मीद करते हैं कि ट्रोलर्स प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर टारगेट करना छोड़ देंगे।

 

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

Desk Team