नीरज पांडे की आगामी फिल्म ‘अय्यारी’ का प्रमोशनल गीत ‘शुरू कर’ 4000 से लेकर 5000 छात्रों के साथ फिल्माया जाएगा। चार जनवरी को पनवेल के पिल्लई कॉलेज परिसर में गीत की शूटिंग होगी। इस गाने को नए साल का युवा एंथम सॉन्ग माना जा रहा है। फिल्म के इस प्रमोशनल ट्रैक को सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत पर फिल्माया जाएगा। फिल्म के शीर्षक और ट्रेलर ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। यह फिल्म मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के गुरु-शिष्य के रिश्ते पर आधारित है। मनोज लोबो इस गाने के सिनेमाटोग्राफर हैं, और गीत की कोरियोग्राफी फिरोज खान कर रहे हैं।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



