बॉलीवुड के मशहूर लेखक जावेद अख्तर और अभिनेत्री शबाना आजमी ने पुलवामा में आतंकी हमले के बाद अपनी पाकिस्तान यात्रा को खत्म कर दी है। जावेद अख्तर और शबाना आजमी को कैफी आजमी के कार्यक्रम में शामिल होना था। यह कार्यक्रम कराची आर्ट काउंसिल आयोजित कर रहा था।
जावेद अख्तर ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा, मुझे और शबाना को कराची आर्ट फेस्टिवल ने कैफी आजमी और उनकी रचनाओं पर एक कॉन्फ्रेंस के लिए बुलाया था। हमने दौरा रद्द कर दिया है। जावेद अख्तर ने आगे कहा कि 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान कैफी साहब ने एक कविता लिखी थी-और फिर कृष्ण ने अर्जुन से कहा।
यहां पढ़ें ये ट्वीट
ये खास नाता है सीआरपीएफ से जावेद अख्तर का
गुरुवार को सीआरपीएफ के काफिले पर आंतकी हमला हुआ था जिसमें 44 जवान शहीद हो गए। जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट में कहा, मेरा सीआरपीएफ से बेहद खास नाता है। मैंने उनके लिए एंथम लिखा है। यह लिखने के लिए पेपर और पेन को हाथ लगाने से पहले मैं कई सीआरपीएफ के अधिकारियों से मिला था। उनसे मुलाकात के बाद उन बहादुर सिपाहियों के लिए मेरा प्यार कई गुना और बढ़ गया। मैं शहीदों के परिजनों के प्रति शोक व्यक्त करता हूं।
यहां पढ़ें ये ट्वीट
शोक जताया शबाना आजमी ने भी
पुलवामा में आतंकी हमले को जघन्य अपराध बता दिया गया है और शबना आजमी ने कहा कि यह कायर लोगों की निशानी है। यह आतंकी हमला बहुत ही दुखद और चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा कि इस भीषणतम हमले की कड़ी निंदा की और शोक संतप्त परिजनों के सिाथ एकजुट रहने की बात कही है।
यहां पढ़ें ये ट्वीट
दरअसल इस कार्यक्रम में जाने के लिए जावेद और शबाना ने हां कर दी थी। उसके बाद शबाना के स्वाइन फ्लू होने के बाद खबरें आ रहीं थीं कि वह इस कार्यक्रम में नहीं जाएंगी। खबरों के अनुसार शबाना अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन इब शबाना ने अपनी स्वाइन फ्लू की खबर को मना कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App








