Pulwama terror Attack: एक्ट्रेस सबा कमर ने किया अपना दर्द बयां, बताया पाकिस्तानी होने का….

Summary :

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें 44 जवान शहीद हो गए थे और 45 से ज्यादा जवान घायल।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें 44 जवान शहीद हो गए थे और 45 से ज्यादा जवान घायल। इस आतंकी हमले के बाद देश आक्रोश में हैं और पाकिस्तान का विरोध कर रहा है।

पुलवामा हमले के बाद भारत में इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पाकिस्तानी कलाकारों के काम पर बैन लगा दिया है। अब पाकिस्तान का कोई भी कलाकार भारत में काम नहीं करेगा। यह पहली बार नहीं हुआ है जब भारत में पाकिस्तान के कलाकारों को बैन किया गया है। इससे पहले भी इस पर बवाल मच चुका है।

विदेशों में भी पाकिस्तान के कलाकारों पर कई एक्शन लिए गए हैं। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान के साथ पाकिस्तान अभिनेत्री सबा कमर ने पिछले साल हिंदी मीडियम में काम किया था। पिछले साल सबा कमर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया था और वह वीडियो बहुत वायरल हुआ था।

एक बार फिर से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सबा कमर ने इस वीडियो में बताया था कि पाकिस्तानी होना कितना बड़ा जुर्म है। उन्होंने इस वीडियो में अपना दर्द बयान किया था। पाकिस्तान में लोगों को सबा का यह वीडियो बिल्कुल पसंद नहीं आया था और उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई थी।

सबा कमर ने सुनाई अपनी आप-बीती

इस वीडियो में सबा कमन ने बताया था कि दुनिया के सामने पाकिस्तान ने नाता होना कैसा होता है? सबा ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा था, पाकिस्तान एक पाक जमीन मानी जाती है। जिसके हम पाकिस्तान जिंदाबाद नारे भी लगाते हैं। लेकिन जब हम किसी बाहर के देश में जाते हैं तो जिस तरह से हमारी चेकिंग होती है मैं आपको बता भी नहीं सकती हूं। मुझे बहुत शर्म आती है कि एक-एक करके हमारे कपड़े उतारे जाते हैं।

 

 

इस वीडियो में सबा आगे कहती हैं, मुझे याद है कि मैं भारतीय लोगों के साथ शूटिंग के लिए विदेश गई थी। जहां पर भारतीयों को आसानी से जाने दिया और मुझे रोक लिया गया। मुझे रोकने के पीछे की वजह थी-पाकिस्तानी होना। उस दिन मुझे एहसास हुआ कि ये सम्मान है हमारा, ये पोजिशन है और हम कहां स्टैंड करते हैं।

 

मल्लिका दुआ ने पुलवामा हमले पर दिया बेहूदा बयान, लोगों ने किया जमकर ट्रोल

Desk Team