Ali Fazal की नई वेब सीरीज Raakh का फर्स्ट लुक आया सामने, 2026 में होगी रिलीज

Summary :

Raakh:बॉलीवुड एक्टर अली फजल फिल्मों में अपना नाम बनाने के बाद अब ओटीटी पर भी कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने कई वेब सीरीज में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है। अब वह फिर से नई वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं जिसकी अनाउंसमेंट भी हो गई है। अली फजल की नई सीरीज का नाम होगा ‘राख’. इसमें वो एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। ओटीटी की नई वेब सीरीज में अली फजल पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाने वाले हैं. सीरीज की कहानी इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर से भरी होने वाली है जो अपराध और न्याय के…

Raakh:बॉलीवुड एक्टर अली फजल फिल्मों में अपना नाम बनाने के बाद अब ओटीटी पर भी कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने कई वेब सीरीज में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है। अब वह फिर से नई वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं जिसकी अनाउंसमेंट भी हो गई है। अली फजल की नई सीरीज का नाम होगा ‘राख’. इसमें वो एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। ओटीटी की नई वेब सीरीज में अली फजल पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाने वाले हैं. सीरीज की कहानी इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर से भरी होने वाली है जो अपराध और न्याय के इर्द-गिर्द घूमेगी. एंडेमोलशाइन इंडिया और गुलबदन टॉकीज के बैनर तले बनी सीरीज एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर होगी. इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘राख से निकलेगा न्याय, नई ओरिजिनल सीरीज प्राइम वीडियो पर 2026 में आएगी.’

राख का पहला पोस्टर आउट

राख के पहले पोस्टर में सिर्फ अली फजल ही नजर आ रहे हैं। पोस्टर में अभिनेता पुलिस की वर्दी पहने एक पुलिस जीप के ठीक सामने खड़े कुछ हैरान-परेशान नजर आ रहे हैं। गाड़ी की नंबर प्लेट पर DLA 3609 लिखा है, जिससे साफ होता है कि वह दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। ‘राख’ का निर्माण एंडेमोलशाइन इंडिया और गुलबदन टॉकीज ने किया है और इसका निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है। निर्माताओं के अनुसार, राख एक थ्रिलर है जो ट्विस्ट और हाई स्टेक ड्रामा से भरपूर है। साथ ही, यह एक बेहद भावनात्मक कहानी है जो दर्शकों के साथ इसे देखने के बाद भी लंबे समय तक रहेगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

कब रिलीज अली की वेब सीरीज

इसके अलावा ये भी जानकारी शेयर की गई है कि ये वेब सीरीज साल 2026 में रिलीज होगी। हालांकि, अभी फाइनल रिलीज डेट नहीं बताई गई है। जैसे ही ये पोस्टर सामने आया है, अली फजल के फैंस एक्साइटेड हो गए. इसके अलावा फैंस को ‘मिर्जापुर’ के अगले सीजन का भी इंतजार है।

 

Ric

Raakh
Raakh

Richa Chadha का कमेंट हुआ वायरल

“राख” में अली फज़ल एक पुलिस वाले की भूमिका में नज़र आएंगे। सीरीज़ से अली फज़ल का पहला लुक आज ही जारी किया गया। हालाँकि कहानी की जानकारी गुप्त रखी गई है, लेकिन मिर्ज़ापुर अभिनेता की पत्नी भी उनके पहले पोस्टर से बेहद प्रभावित हुईं। उन्होंने कमेंट बॉक्स में लिखा, “वाह! अपनी वर्दी बचाए रखना।”

सोनाली बेंद्रे आएगी नज़र

वर्दी में अली फजल काफी दमदार दिख रहे हैं, जिससे लगता है कि ये सीरीज भी काफी धमाकेदार होगी। इसमें सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। पोस्टर को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और इसे लाइक करते हुए सीरीज को देखने के लिए उत्साहित हैं। कई लोगों ने फायर इमोजी भी शेयर की है।

Raakh
Raakh

2025 में इन तीन फिल्मों में दिखे अली फजल

अली फजल साल 2025 में अब तक तीन फिल्मों में नजर आ चुके हैं। पहली फिल्म ‘रूल ब्रेकर्स’, जो इसी साल मार्च के महीने में रिलीज हुई है। उसके बाद वो कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ में भी नजर आए। ‘ठग लाइफ’ जून के महीने में रिलीज हुई थी। उसके बाद वो जुलाई के महीने में रिलीज हुई फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में दिखे। इस पिक्चर को अनुराग बासु ने डायरेक्ट किया था। सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, फातिमा सना शेख, सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, कोंकणा सेन शर्मा और पंकज त्रिपाठी भी इस फिल्म का हिस्सा थे। इससे पहले, वह जी5 की वेब सीरीज ‘द ब्रोकन न्यूज’ के दूसरे सीजन में नजर आई थीं। उन्होंने इस सीरीज में एक पत्रकार अमीना कुरैशी का सहायक किरदार निभाया था।

Also Read: Independence Day 2025: देशभक्ति में डूबे बॉलीवुड सितारे, फैंस को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।