‘रोडीज’ के जज रघु राम ने गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो से गोवा में की चट मंगनी पट ब्याह,देखें बेहद खूबसूरत तस्वीरें

Summary :

बॉलीवुड जगत में इस वक्त शादियों का सीजन चल रहा है। आप बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के किसी भी कपल का नाम लीजिए और वह शादी के बंधन में या तो बंध रहा है

बॉलीवुड जगत में इस वक्त शादियों का सीजन चल रहा है। आप बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक के किसी भी कपल का नाम लीजिए और वह शादी के बंधन में या तो बंध रहा है या बंधने जा रहा है।  प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, श्वेता बसु प्रसाद, कपिल शर्मा जैसे कलाकारों के बाद अब जिस स्टार की शादी की खबर मीडिया में आई है, वो एमटीवी फेम रघुराम हैं।

 

जी हां वी रघुराम जो लोगों के बीच गालियां देने के लिए जाने जाते हैं वही रघुराम ने कुछ दिनों पहले ही अपनी गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो के साथ सगाई की थी। जिसके बारे में जानकर सभी लोग काफी हैरान रह गए थे।

असल में रघुराम ने इसी साल अपनी पहली बीवी को तलाक दिया था जिसके बाद किसी को भी यह भरोसा नहीं हुआ कि रघु ने इतनी जल्दी दूसरी शादी करने का फैसला भी ले लिया है।

https://www.instagram.com/p/BrSgshyAWKT/?utm_source=ig_embed

रघु ने इसी साल अगस्‍त में नताली से टोरंटो में सगाई की थी। रघु और नताली की शादी गोउन स्‍टाइल में गोवा बीच पर हुई है। इस शादी की तस्‍वीरें रोडीज के दूसरे जज और एमटीवी के वीजे रणविजय ने शेयर की है।

बता दें कि यह रघु की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी सुगंधा गर्ग से हुई थी जो कई फिल्‍मों में नजर आ चुकी हैं। सुगंधा और रघु की शादी पूरे 12 साल चली। 2006 में शादी करने वाले इस कपल ने इसी साल जनवरी में अपने तलाक का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था।

बता दें की सगाई के बाद रघुराम ने कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट डालकर इस बात की जानकारी दी थी कि वो नताली के साथ इस साल दिसम्बर के महीने में शादी रचाएंगे।अपने तलाक की घोषणा करते हुए रघु ने लिखा था, ”कुछ चीजें कभी नहीं बदलती। जैसे कि तुम्हारे लिए मेरा प्यार, वह मस्तीभरे पल जो हमने साथ बिताए। कुछ भी खत्म नहीं होगा। कुछ बदलाव आएंगे और जिंदगी की नई शुरूआत होगी।”

https://www.instagram.com/p/BrSSYAvgQ3B/?utm_source=ig_embed

यहां देखिये रघुराम और मंगेतर नताली डि लुसियो की शादी की ये तस्वीरें …

1#

2#

3#

4#

5#

6#

7#

8#

9#

10#

11#

12#

Desk Team