अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में भाजपा देश के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी के अलग अलग मोर्चे की बैठक आयोजित करेगी। साथ ही 11..12 जनवरी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी बुलायेगी ।
भाजपा महासचिव भूपेन्द्र यादव ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से इसका ब्यौरा साझा किया । इन बैठकों में अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक 19..20 जनवरी को नागपुर में होगी जिसमें अमित शाह हिस्सा लेंगे ।
पार्टी नेतृत्व का फैसला सबको मान्य होगा – गहलोत
यादव ने कहा, ‘‘ 11 और 12 जनवरी 2018 को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद् का अधिवेशन होगा जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और सभी जनप्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।’’
पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बाद यादव ने कहा कि भाजपा की अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक 2..3 फरवरी को भुवनेश्वर में होगी जबकि ओबीसी मोर्चा की बैठक 15..16 फरवरी के पटना में होगी ।
पार्टी महासचिव ने कहा कि पदाधिकारियों की बैठक में कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव में पार्टी की पराजय के बारे में चर्चा नहीं हुई । यह बैठक के एजेंडे में शामिल नहीं था ।


Download Android App
Download iOS App



