मशहूर हरियाणवी सिंगर और रैपर Rahul Fazilpuria पर 14 जुलाई को जानलेवा हमला हुआ. गुरुग्राम के साउदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर उनकी गाड़ी पर फायरिंग की गई। इस मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार भी किया है, यह मामला कथित रूप से 5 करोड़ रुपये के लेन-देन का बताया जा रहा है। इस हमले की जिम्मेदारी लेने वाले सुनील सरधानिया नामक व्यक्ति ने दावा किया है कि फाजिलपुरिया ने उसके करीबी दीपक नांदल से 5 करोड़ रुपये लिए थे और मशहूर होने के बाद संपर्क तोड़ दिया। साथ ही उसने सिंगर को एक महीने के अंदर पैसे लौटाने की बात कही है और साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर ऐसा नहीं किया तो उनके जानकारों या रिश्तेदारों को निशाना बनाया जा सकता है। इसको लेकर फाजिलपुरिया का बयान सामने आया है, उन्होंने इस 5 करोड़ के लेनदेन की बात से साफ मना किया है। Rahul Fazilpuria के बयान के बाद इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है, वही पुलिस की जांच अभी भी जारी है।
Rahul Fazilpuria ने कहा
फाजिलपुरिया ने कहा “हमले वाली रात 10:30 जब थाने में था तब पुलिस के सामने मेरे पास 5 करोड़ रुपये की मांग के साथ धमकी आई। फाजिलपुरिया ने कहा कि दीपक नांदल ने से मेरा कोई पैसे का लेनदेन नहीं है। दीपक ने मेरे साथ काम जरूर किया, लेकिन बकाया कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि पिछले 3 साल से दीपक नांदल के साथ मेरा कोई संपर्क नहीं है। अगर कुछ बकाया होता तो दीपक नांदल मेरे से पैसे मांगता। सिंगर फाजिलपुरिया ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है कि असल में धमकी दीपक ने दी या उसके नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। सिद्धू मूसेवाला की घटना के वक्त मैंने सवाल उठाए थे, तभी से कुछ लोग मुझसे नाराज हैं।
View this post on Instagram
फाजिलपुरिया ने लड़ा था चुनाव
आपको बता दें कि Rahul Fazilpuria ने वर्ष 2024 में गुरुग्राम लोकसभा सीट से पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। उनके मुकाबले भाजपा की तरफ से राव इंद्रजीत और कांग्रेस ने राज बब्बर को चुनाव में उतारा था। यह चुनाव राव इंद्रजीत ने जीता था।
View this post on Instagram
14 जुलाई को जानलेवा हमला
14 जुलाई की शाम यह फायरिंग तब हुई थी, जब Rahul Fazilpuria अपनी थार गाड़ी से गांव से खेड़कीदौला स्थित घर जा रहे थे।एसपीआर रोड पर पंच कार से आए हमलावरों ने उन पर फायरिंग की थी और फरार हो गए। पुलिस इस मामले में सोनीपत के जाजल गांव के विशाल को पकड़ चुकी है।
Also Read: सिंगर Rahul Fazilpuria फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, एक आरोपी गिरफ्तार


Download Android App
Download iOS App



