एक तरफ जहां पूरी दुनिया कोरोना वायरस की महामारी के चलते संकट से जूझ रही है वहीं बिग बॉस फेम राहुल महाजन की पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस डिंपी गांगुली के घर से खुशखबरी सामने आयी है। जानकारी के मुताबिक़ डिम्पी गांगुली एक बार फिर मां बनी है और उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद शेयर किया है।

जी हां, डिंपी गांगुली के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजी है और उन्हें यहां बेबी बॉय का जन्म हुआ है। डिंपी ने इस खुशखबरी को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर अपने बेबी बॉय की पहली तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में उन्हें नवजात बेटे के के पैर नजर आ रहे हैं।

डिंपी ने इंस्टाग्राम पर बच्चे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘ईस्टर इव पर जन्मा बनी ब्लू…आर्यन रॉय।’ उनके पोस्ट पर फैंस की तरफ से ढेर सारी बधाइयां मिल रही है, वहीँ उनके सेलिब्रिटी दोस्तों ने भी कमेंट करके उन्हें शुभकामनाएं भेजी है। बता दें , डिंपी ‘बिग बॉस’ सीजन आठ में बतौर प्रतियोगी शामिल हुई थी और काफी सुर्ख़ियों में रही थी।
बता दें डिंपी की शादी पहले राहुल महाजन से हुई थी और उन्होंने एक रियलिटी शो, स्वयंवर में राहुल से शादी की थी। 2015 में दोनों का तलाक हो गया और उसी साल में डिम्पी रोहित रॉय के साथ शादी के बंधन में बंध गई। शादी के बाद डिंपी गांगुली अपने पति के साथ फ्रांस में सेटल हो गयी और खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। । डिंपी की एक बेटी भी है।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो डिंपी ने साल 2010 में ‘तुझ संग प्रीत लगाई सजना’ सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘एक हजारों में मेरी बहना है’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘कहानी चंद्रकांता की’, ‘ससुराल गेंदा फूल’ जैसे कई हिट सीरियलों में काम किया।

डिंपी गांगुली उन सेलिब्रिटीज में से एक है जो करियर से ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सीज को लेकर सुर्ख़ियों में रही है। राहुल महाजन से तलाक और उनपर घरेलु हिंसा के आरोप की वजह से डिंपी काफी चर्चा में रही थी। उस दौरान एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमे उनके चेहरे पर मारपीट के निशान थे।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



