टीवी दुनिया का सबसे ज़्यादा चलने वाला शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा सालों से फैंस की पहली पसंद बना हुआ है। इस शो को फैंस जितना पसंद करते है उतना ही प्यार फैंस शो की स्टारकास्ट को भी देते है। इस शो के हर कैरेक्टर से लोगों का एक अलग ही जुड़ाव देखने को मिलता है।

अगर आप भी इस शो के बड़े फैन हैं तो जानते ही होंगे कि शो में रीटा रिपोर्टर का रोल करने वाली प्रिया आहूजा ने हाल ही में दूसरी बार शादी की है। इस शादी में टप्पू सेना शिरकत करने पहुंची थी लेकिन अहम मेंबर टप्पू शादी से नदारद रहे। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की स्टारकास्ट रीटा रिपोर्टर की शादी एंजॉय करने पहुंची थी। लेकिन टप्पू यानी राज अनादकत और बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता इस शादी में दिखाई नहीं दिए।

प्रिया आहूजा जो शो में रीटा रिपोर्टर की भूमिका निभाती हैं उन्हें टप्पू सेना से एक अलग तरह का ही लगाव है ऐसे में उनके खास मौके पर पूरी टप्पू सेना पहुंची भी थी। इस दौरान पुरानी सोनू को भी अजीबोगरीब अंदाज में देखा गया था। लेकिन टप्पू इस मौके पर शामिल नहीं हुए।

इस शादी में फैंस ने जिन्हें सबसे ज्यादा मिस किया वो थे ‘टप्पू’ राज अनादकत और ‘बबीता जी’ मुनमुन दत्ता, ये दोनों ही गायब थे। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं कि ऑफस्क्रिन साथ में मस्ती करने वाले एक्टर्स कहां रह गए। दरअसल पिछले दिनों खबर आई थी कि मुनमुन दत्ता अपने से छोटे एक्टर राज अनादकत को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई।

हालांकि बाद में सामने आकर राज और मुनमुन ने खबरों को गलत बताया था पर सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। फैंस अभी भी उनसे जुड़ी हर खबर जानना चाहते हैं, ऐसे में प्रिया की शादी में ना जाना एक बड़ी न्यूज है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों इसके पीछे क्या कारण देते हैं। वैसे मुनमुन और राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।
बता दें शनिवार 20 नवंबर को प्रिया आहूजा ने मालव राजदा संग अपनी शादी की 10वीं सालगिरह को सेलिब्रेट किया। इस मौके पर कपल ने एक बार फिर से सात फेरे लिए और शादी की हर रस्मों को भी निभाया। अपनी शादी की सभी तस्वीरें प्रिया अहूजा ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थीं। प्रिया का 2 साल का बेटा भी है जो इस शादी में शामिल हुआ था और बेहद खुश दिखाई दे रहा था।


Download Android App
Download iOS App



