उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग जारी है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सीएए को लेकर विवादित बयान दिया तो उसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखा पलटवार किया है। बीजेपी की बूथ लेवल मीटिंग को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने ओवैसी को समाजवादी पार्टी का एजेंट बताते हुए माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया।
ओवैसी पर हमलावर होते है सीएम योगी ने कहा, मैं चाचा जान और अब्बा जान के अनुयायियों से कहूंगा कि अगर प्रदेश की भावनाओं को भड़का कर माहौल खराब करोगे तो सरकार शक्ति के साथ निपटना भी जानती है। हर व्यक्ति जानता है कि ओवैसी समाजवादी पार्टी के एजेंट बनकर प्रदेश में भावनाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं।
कानपुर: बूथ सम्मेलन में नड्डा बोले – ये कांग्रेस पार्टी नहीं हैं, जहां पर आपको आगे बढ़ने के लिए…….
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2017 के पहले हर तीसरे-चौथे दिन दंगे होते थे। मैं आज उस व्यक्ति को चेतावनी दूंगा जो यहां पर सीएए के नाम पर फिर से भावनाओं को भड़काने का काम कर रहा है। गौरतलब है कि पीएम मोदी द्वारा कृषि कानून वापस लेने के ऐलान के बाद देश में सीएए और एनआरसी कानूनों को भी वापस लेने की मांग उठने लगी है।
दरअसल, सोमवार को बाराबंकी में रैली करते हुए ओवैसी ने कहा था कि अगर सरकार NPR और NRC पर कानून बनाती है तो हम यहीं पर शाहीन बाग बना देंगे। उन्होंने कहा कि ने कहा, सरकार को यह बिल (सीएए, एनसीआर और एनपीआर) वापस लेने ही होंगे, क्योंकि यह बिल संविधान के खिलाफ है।


Download Android App
Download iOS App



