पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा को मिली बेल, पत्नी शिल्पा शेट्टी ने किया ऐसा पोस्ट जो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Summary :

ताजा मिली जानकारी के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को एडल्ट फिल्म्स के मामले में मुंबई कोर्ट ने जमानत दे दी।

इंसान के जीवन में बुरा वक्त आता-जाता रहता है। मगर उसमें भी सकारात्मकता ढूंढ़ लेना जीवन जीने की कला है।  पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के जीवन में सबकुछ सही नहीं चल रहा था। एक्ट्रेस के पति पोर्नोग्राफी केस में फंसने की वजह से जेल में थे।  साथ ही उनका साथ देने के लिए बहन शमिता शेट्टी भी नहीं थीं।  मगर एक्ट्रेस ने ऐसे में अकेले ही खुद को संभाला और परिवार को भी।  अब एक्ट्रेस के लिए सब कुछ पहले से थोड़ा ठीक नजर आ रहा है। उनकी बहन शमिता शेट्टी बिग बॉस ओटीटी से बाहर आ गई हैं और अब राज कुंद्रा को भी बेल मिल गई है। 
 अब शिल्पा शेट्टी के बुरे दिनों की गिनती लगभग खत्म हो चुकी है। क्योंकि उनके पति राज कुंद्रा को पॉर्नोग्राफी मामले में जमानत मिल गई है।  मुंबई की एक अदालत ने बिजनेसमैन को 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी है। 2 महीने बाद राज को जमानत मिली है। अब राज को जमानत मिलने के बाद पत्नी और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मैसेज शेयर किया है। 
इस मैसेज में जो बातें लिखी गई हैं उसे देखकर यहीं अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये पोस्ट उन्होंने राज को जमानत मिलने पर ही शेयर किया है। पोस्ट में इंद्रधनुष नजर आ रहा है और उसके साथ लिखा है, एक बुरे तूफान के बाद भी सुंदर चीजें होती हैं।’  हालांकि इस पोस्ट में शिल्पा ने किसी का नाम तो नहीं जोड़ा लेकिन राज कुंद्रा की जमानत के बाद ही उन्होंने ये पोस्ट शेयर किया है। जिसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये पोस्ट उसी से जोड़कर किया गया है।
बता दें कि राज कुंद्रा रो अश्लील वीडियो बनाने के मामले में 19 जुलाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से कई बार उन्होंने जमानत याचिका लगाई। अब जाकर राज कुंद्रा को जमानत मिल पाई है। राज को ये जमानत मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 50,000 रुपये के मुचलके पर दी गई है। जिसके बाद शिल्पा शेट्टी औक उनके परिवार ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है।

Desk Team