Elvish Yadav संग Laughter Chefs 2 में नजर आएंगे Rajat Dalal, जानें है सच?

Summary :

लाफ्टर शेफ्स 2 में रजत दलाल की एंट्री, एल्विश यादव के साथ जोड़ी बनेगी?

लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में रजत दलाल की संभावित एंट्री ने दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने इस खबर को सबसे पहले शेयर किया, जिसमें कहा गया है कि रजत दलाल एल्विश यादव के साथ नजर आ सकते हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या रजत शो में परमानेंट रहेंगे या सिर्फ गेस्ट अपीयरेंस देंगे।

कलर्स टीवी के पॉपुलर कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ इन दिनों काफी सुर्खियों में है। जहां एक तरफ शो के नए ट्विस्ट और एंटरटेनिंग कंटेंट ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, वहीं दूसरी तरफ अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट दलाल जल्द ही इस शो में नजर आ सकते हैं।

इस खबर के सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स यह जानने के लिए बेताब हैं कि क्या रजत दलाल शो का हिस्सा परमानेंट तौर पर बनने जा रहे हैं या फिर वे महज एक गेस्ट अपीयरेंस तक ही सीमित रहेंगे। इसी बीच आइए जानते हैं क्या है सच?

Rajat Dalal

लीक हुआ अपडेट

इस अपडेट को सबसे पहले इंस्टाग्राम पर biggboss.tazakhabar नाम के पेज ने शेयर किया। पेज द्वारा शेयर की गई पोस्ट के अनुसार, रजत दलाल जल्द ही ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आ सकते हैं और उनकी जोड़ी यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ बनाई जा सकती है। हालांकि इस खबर की अब तक किसी भी ऑफिसियल सोर्स या चैनल की ओर से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि रजत शो में कितने समय तक नजर आते हैं और उनका रोल कितना अहम होता है।

जैस्मिन भसीन की शो में एंट्री

इसी के साथ शो से जुड़ा एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने भी ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में एंट्री ले ली है। कहा जा रहा है जैस्मिन ने शो में सिंगर राहुल वैद्य को रिप्लेस कर रही हैं। जैस्मिन की एंट्री के बाद शो की टीआरपी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Rajat Dalal Elvish Yadav क्या बनेंगे Khatron Ke Khiladi सीजन 15 का हिस्सा? सामने आया वीडियो

कई पुराने कंटेस्टेंट्स की वापसी

इस सीजन में दर्शकों को कई पुराने और फेवरेट कंटेस्टेंट्स भी फिर से नजर आ रहे हैं। शो में निया शर्मा, रीम समीर शेख और करण कुंद्रा जैसे बड़े नाम एक बार फिर से दर्शकों का एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं।

Rajat Dalal

अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वाकई रजत दलाल शो में कदम रखेंगे? और अगर रखते हैं, तो क्या वे केवल एक गेस्ट के रूप में नजर आएंगे या फिर उनकी जोड़ी एल्विश यादव के साथ शो में परमानेंट तौर पर बनेगी? इन सवालों के जवाब तो आने वाले एपिसोड्स में ही मिलेंगे, लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर रजत की एंट्री को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है।

Yashika Jandwani