दिल्ली में परिवहन को बेहतर बनाने के लिए भाजपा सरकार ने 22 अप्रैल से ‘DEVI’ नामक मोहल्ला इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की है। इस पहल के तहत 255 छोटी इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी, जो मेट्रो स्टेशनों, प्रमुख बस मार्गों और आवासीय क्षेत्रों के बीच हरित और सुलभ संपर्क बनाएंगी। इससे लास्ट माइल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और प्रदूषण नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली में परिवहन व्यवस्था को बेहतर और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली की भाजपा सरकार द्वारा 22 अप्रैल से एक नई मोहल्ला इलेक्ट्रिक बस सेवा DEVI (दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरचेंज) शुरू की जा रही है। इस सेवा के तहत शुरुआती चरण में दिल्ली की सड़कों पर 255 छोटी इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। ‘देवी’ दिल्ली सरकार की एक नई पहल है, जिसका उद्देश्य मेट्रो स्टेशनों, प्रमुख बस मार्गों और आवासीय क्षेत्रों के बीच एक हरित और सुलभ संपर्क नेटवर्क बनाना है।
गलियों मोहल्लो में आसानी से चलेंगे ये बसें
इनका मुख्य उद्देश्य “लास्ट माइल कनेक्टिविटी” को मजबूत करना है। मतलब, ये बसें ऐसे रूट पर चलेंगी, जो मुख्य सड़कों और मेट्रो स्टेशनों को मोहल्लों से जोड़ेगी। इससे लोग अपने घर से मेट्रो और फिर ऑफिस तक आसानी से सफर कर सकेंगे। बड़ी बसों के मुकाबले ये छोटी इलेक्ट्रिक बसें संकरी गलियों और मोहल्लों में आराम से चल सकेंगी, जिससे स्थानीय यात्रा आसान हो जाएगी। इन बसों से न केवल यात्रियों को सहूलियत मिलेगी बल्कि प्रदूषण नियंत्रित करने भी भी मदद मिलेगी।
इन मार्गों पर चलेंगी बसें
इन इलेक्ट्रिक बसों की सेवाएं कई अलग-अलग रूट पर शुरू होंगी। 8 बसें आनंद विहार आईएसबीटी और केशव नगर मुक्ति आश्रम के बीच चलेंगी, जबकि 6 बसें सीमापुरी से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक चलेंगी। 10 बसें मयूर विहार फेज-3 पेपर मार्केट को मोरी गेट टर्मिनल से जोड़ेंगी। इसके अलावा आनंद विहार आईएसबीटी से स्वरूप नगर तक 8 बसें और हमदर्द नगर से संगम विहार के बीच छह बसें चलाई जाएंगी। वहीं आनंद विहार से कापसहेड़ा बॉर्डर तक 14 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
दिल्लीवासियों के लिए ‘खास तोहफा’- सिरसा
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस पहल को दिल्लीवासियों के लिए ‘खास तोहफा’ बताया। उन्होंने कहा कि यह सेवा दिल्ली को हरित और टिकाऊ परिवहन की ओर ले जाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। ‘देवी’ पहल जल्द ही नांगलोई और ईस्ट विनोद नगर डिपो से भी शुरू की जाएगी। इस पहल को राजधानी को प्रदूषण मुक्त और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है।
दिल्ली में गर्मी से राहत के लिए हीट एक्शन प्लान लॉन्च, तीन हजार वाटर ATM स्थापित


Download Android App
Download iOS App



