तलाक की खबरों के बीच पैचअप के बाद चारु असोपा के लिए राजीव सेन ने जताई ये खास इच्छा!

Summary :

चारु असोपा और राजीव सेन ने एक बार फिर पैचअप कर लिया है। इन दोनों का रिश्ता हमेशा ही सुर्खियों मे बना रहता है। जबसे इनके शादी हुई है अबतक कई बार इनकी अनबन की खबरे सामने आ चुकी है। हाल ही में राजीव ने पत्नी चारु के लिए नेल स्पा खोलने की इच्छा जताई है।

चारु असोपा और राजीव सेन ने एक बार फिर पैचअप कर लिया है। इन दोनों का रिश्ता हमेशा ही सुर्खियों मे बना रहता है। जब से इनके शादी हुई है अबतक कई बार इनकी अनबन की खबरे सामने आ चुकी है। यहां तक की दोनों कई बार तलाक लेने का मन बना चुके है। लेकिन इस बार तो सारी हदे पार हो गयी थी। कपल ने खुलेआम एक- दूसरे पर कीचड उछाला था और अपनी प्रोब्लेम्स को दुनिया के सामने खोलकर रख दिया था।  
वही जबसे ये दोनों फिर अपनी बेटे के लिए एक साथ आए है तो इन्हे देखकर जहां कुछ लोग खुश है वही कुछ लोगो को इनका रिश्ता समझ नहीं आ रहा। लेकिन सुलह के बाद दोनों अपनी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता रहे हैं। वे अपनी प्यारी बेटी के साथ वेकेशन पर भी जा रहे हैं। 
हाल ही में राजीव ने पत्नी चारु के लिए नेल स्पा खोलने की इच्छा जताई है। राजीव सेन ने अपने हालिया व्लॉग में शेयर किया, ‘मैं चारु के लिए एक नेल स्पा खोलने की सोच रहा हूं। मुझे लगता है कि यह ऐसी चीज है जिसे चारू बहुत पसंद करेंगी। वह अपने नाखून सेट करना बहुत पसंद करती हैं। जब भी मैं उनके साथ नेल स्पा कराने जाता हूं, तो वे हमेशा पैक रहती हैं। मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही फायदे का बिजनेस है। हालांकि, सभी बिजनेस में जोखिम होता है। हम छोटे तरीके से शुरुआत करेंगे। हम इसे पॉजिटिव तरीके से शुरू करना चाहते हैं। हम इसपर रिसर्च करेंगे।’
राजीव ने अपने फैंस और फॉलोअर्स से भी पूछा है कि वे इस ख्याल के बारे में क्या सोचते हैं। उन्होंने शेयर किया कि वे जगहों की तलाश करेंगे और इसे शुरू करने से पहले इस पर अच्छे से रिसर्च करेंगे। 

आपको बता दे, तलाक के कगार पर आए कपल ने गणेश चतुर्थी पर ये अनाउंसमेंट की थी कि वे अपनी शादी को अच्छे से रखेंगे। राजीव ने अपने एक व्लॉग में बताया कि तलाक के कागजात पर साइन करने से पहले वे कुछ घंटे दूर थे लेकिन एक-दूसरे के लिए उनके प्यार की जीत हुई, जिससे उनकी शादी बच गई।

Desk Team