iPhone 14 को फ्लॉन्ट करना अंजलि अरोड़ा को पड़ा भारी, ट्रोलर्स ने लगाई कच्चा बादाम गर्ल की क्लास

Summary :

‘लॉक अप’ फेम अंजलि अरोड़ा ने नया iphone14 खरीद लिया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो देख कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ने भद्दी ट्रोलिंग शुरू कर दी है।

लॉक अप फेम अंजली
अरोड़ा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीतों अंजली अपने
MMS को लेकर चर्चा में बनी हुई
थी। अंजलि का कच्चा बादाम वीडियो लोगों को काफी पसंद आया था और उसी वजह से वो काफी
पॉपुलर भी हो गई थी। वही अब अंजलि का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से
वायरल हो रहा है जिसमें वो अपना आईफोन फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। हालांकि इस
वीडियो के सामने आने के बाद एक्ट्रेस बुरी तरह से ट्रोलिंग का शिकार हो गई है।

know why Kacha Badam fame anjali arora trending on twitter with munawar  faruqui latest news | Anjali Arora Trending: 'कच्चा बादाम' फेम अंजलि अरोड़ा  का बढ़ा क्रेज, इस वजह से कर रही

कच्चा बादाम गर्ल
अंजलि अरोड़ा का वायरल वीडियो एक पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो
में वह पैपराजी के सामने अपने आईफोन 14 को ही स्टाइल में फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं
वैसे तो
अंजलि का ये फोन काफी
लैविश लग रहा है। इस वीडियो में पैपराजी उनसे आईफोन के बारे में पूछते नजर आ रहे
हैं। वहीं अंजलि कार में बैठे हुए हंसते हुए अपना आईफोन दिखा रही हैं।

अंजलि के लुक की बात करें, तो वीडियो में उन्होंने मरून रंग की शर्ट और
डेनिम जींस पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने बालों में बन बना रखा है और अपने लुक को
पूरा करने के लिए लाइट मेकअप किया है। इस वीडियो के सामने आते ही नेटिजन्स ने
उन्हें अपने निशाने पर ले लिया है। एक यूजर ने लिखा
, ‘सुंदर और प्यारा‘, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘जल्द ही ये भी ED के चक्कर काटेगी‘, तीसरे यूजर ने लिखा, ‘सब कच्चे बादाम का कमाल है‘। इस वीडियो पर अब तक 72 हजार लाइक्स आ चुके हैं।

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के होस्ट किए गए ‘लॉक अप’ में अंजलि अरोड़ा ने अपनी एक्टिंग से लोगों का
दिल जीत लिया था। अंजलि अरोड़ा उस शो के बाद इतनी फेमस हो गईं कि उन्हें कई सारे
ऑफर्स आने लगे। उसमें मुनव्वर फारूकी के साथ उनका लव एंगल भी काफी हिट हुआ था।
जबकि बाद में शो से बाहर आने के बाद उन्होंने माना कि लव एंगल सिर्फ शो की टीआरपी
के लिए था।

Desk Team