क्या फिर बसने वाला है Charu Asopa का घर? बेटी Ziana की आंखों में आंसू, Ex Husband की एंट्री से बढ़ी हलचल!

Rajeev Sen latest News

Rajeev Sen latest News: टीवी इंडस्ट्री से दूरी बनाने के बाद चारु असोपा अब अपनी नई पहचान बना रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपना क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च किया, जो उनके करियर का नया चैप्टर माना जा रहा है। खबरों के मुताबिक, चारु ने एक्टिंग छोड़कर बिजनेस पर पूरा फोकस करने का फैसला लिया है।

Rajeev Sen latest News: बिजनेसवुमन बनीं चारु, नई शुरुआत ने बदली जिंदगी

Rajeev Sen latest News
Rajeev Sen latest News ( Source : Social Media)

बताया जा रहा है कि उन्होंने राजस्थान के बीकानेर में शिफ्ट होकर एक सिम्पलिसिटी भरी जिंदगी अपनाई है। वहीं, इस नए बिजनेस की शुरुआत के दौरान उन्होंने अपने संघर्ष और सिंगल मदर होने की चुनौतियों को भी शेयर कि। चारु का ये कदम उनके फैंस को काफी इंस्पायर्ड कर रहा है। जहां पहले वो छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस थीं, वहीं अब वो एक मजबूत बिजनेसवुमन बनकर उभर रही हैं।

Charu Asopa: एक्स पति की एंट्री से मचा बवाल, फिर साथ दिखे दोनों

Charu Asopa
Charu Asopa ( Source : Social Media)

चारु की इस नई शुरुआत के बीच सबसे बड़ा सरप्राइज तब देखने को मिला जब उनके एक्स हसबैंड राजीव सेन अचानक इस इवेंट में नजर आए। दोनों का तलाक साल 2023 में हुआ था, जिसके बाद इनके रिश्ते काफी विवादों में रहे। लेकिन अब दोनों को एक साथ देखकर फैंस हैरान रह गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजीव अपनी मां के साथ चारु के इस खास मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरा सपोर्ट भी दिखाया। हालांकि, दोनों के बीच अब सिर्फ दोस्ती और बेटी के लिए रिश्ता बनाए रखने की बात सामने आ रही है। लेकिन इस मुलाकात ने एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

 Charu Asopa Business: बेटी जियाना हुई इमोशनल, वायरल हुआ वीडियो

 Charu Asopa Business
Charu Asopa Business ( Source : Social Media)

इस पूरे इमोशनल माहौल में सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनकी बेटी जियाना सेन ने। इवेंट के दौरान जियाना काफी भावुक नजर आईं और उनकी आंखों में आंसू तक आ गए। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस भी इमोशनल हो गए। कई लोगों ने कहा कि बच्ची अपने माता-पिता को साथ देखकर भावुक हो गई। चारु और राजीव भले ही अलग हो चुके हैं, लेकिन बेटी के लिए दोनों का साथ आना फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Charu Rajeev Relationship: क्या फिर जुड़ेंगे टूटे रिश्ते या सिर्फ बेटी के लिए साथ आए हैं चारु-राजीव?

Charu Rajeev Relationship
Charu Rajeev Relationship ( Source : Social Media)

चारु और राजीव का रिश्ता हमेशा उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। शादी, विवाद, आरोप और फिर तलाक- इन सबके बाद अब दोनों का इस तरह साथ दिखना कई सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि, अब तक दोनों ने साफ किया है कि वे सिर्फ अपनी बेटी के लिए एक साथ नजर आते हैं। लेकिन जिस तरह से दोनों बार-बार साथ दिख रहे हैं, उससे फैंस को लगने लगा है कि कहीं फिर से प्यार तो नहीं जाग रहा।

Celebrity Divorce Reunion: आगे क्या होगा?

Celebrity Divorce Reunion
Celebrity Divorce Reunion ( Source : Social Media)

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ये सिर्फ को-पेरेंटिंग का हिस्सा है या फिर चारु और राजीव के रिश्ते में फिर से नई शुरुआत होने वाली है। फिलहाल दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन जिस तरह से दोनों करीब आ रहे हैं, उससे आने वाले दिनों में कोई बड़ा ट्विस्ट जरूर देखने को मिल सकता है।

Read More: दो पत्नियां, 5 बच्चे और अब 6वें की चर्चा Family को लेकर फिर सुर्खियों में यूट्यूबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।