फिल्ममेकर हंसल मेहता ने एक्टर राजकुमार राव की सफलता से खुश होकर कही ये खास बात

Summary :

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार हंसल मेहता ने एक्टर राजकुुमार राव की सफलता पर कहा है कि खुशहाल पिता की तरह उन्हें उनकी सफलता की खुशी हो रही है।

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार हंसल मेहता ने एक्टर राजकुुमार राव की सफलता पर कहा है कि खुशहाल पिता की तरह उन्हें उनकी सफलता की खुशी हो रही है। 
साल 2010 में फिल्म लव सेक्स और धोखा से फिल्‍म इंडस्ट्री में राजकुमार राव ने कदम रखा था। हंसल मेहता की फिल्‍म शाहिद साल 2013 में रिलीज हुई थी और इसी फिल्म से एक्टर को पहचान मिली थी। हालांकि सिटीलाइट्स, अलीगढ़, बोसः डेड/अलाइव, ओमेर्ता इन सभी फिल्‍मों में दोनों सितारों ने एक साथ काम किया है। हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म छलांग का निर्देशन भी हसंल मेहता ने ही किया है। 
आईएएनएस न्यूज ऐजंसी से हंसल मेहता ने राजकुमार के एक अभिनेता के तौर पर सफलता पाने पर कहा कि, सबसे अच्छी बात यह है कि राजकुमार अभी भी बेहद विनम्र और उदार हैं और एक अभिनेता के रूप में ये गुण हमेशा उनमें रहे हैं। वह पहले जैसे ही हैं, बदला बस इतना ही है कि राजकुमार काफी मशहूर हो गए हैं। 
हंसल मेहता ने उन दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे सड़कों पर आराम से घूमते हुए वह और राजकुमार किसी भी फिल्‍म के दृश्य को फिल्माते थे। हंसल मेहता ने आगे कहा कि, हालांकि अब ऐसा संभव नहीं है। मुझे लगता है कि सफलता अपने साथ कुछ सीमाएं लेकर आती हैं, लेकिन उनकी सफलता से मुझे खुशी मिलती है। मुझे एक खुशहाल पिता की तरह महसूस होता है।

Desk Team