सबको हंसाने वाले राजपाल यादव आज है अंधेरों में गुमनाम, काट रहे है जेल की सजा

Summary :

आपको बता दें दिल्ली हाई कोर्ट ने इसी साल नवंबर के आखिरी में राजपाल यादव को 3 महने की सज़ा सुनाई है। ये सजा उन्हें कर्ज ना चूका पाने के चलते हुई है।

बॉलीवुड अपनी चकाचौंध भरी चमक दमक के लिये जाना जाता है जहाँ शोहरत और कामयाबी की चमकदार और आलिशान दुनिया तो है पर इसके पीछे की एक काली सच्चाई भी है जो वही समझ सकता है जिसके साथ बीतती है। आज हम आपको अभिनेता राजपाल यादव की जिंदगी की वो सच्चाई बता रहे है जो आपको भावुक कर देगी।

राजपाल यादव

फिल्म ‘दिल क्या करे’ से करियर शुरू करने वाले राजपाल यादव एक समय बॉलीवुड के नामचीन और लोकप्रिय कॉमेडियन में से एक थे और आज वो महज एक गुमनाम चेहरा बनकर रह गए है।

राजपाल यादव

कभी फिल्मों में उनके कॉमेडी सीन देखकर दर्शकों की तालियां और हंसी नहीं रूकती थी पर आज वो किस हाल में है उनके अधिकतर प्रशंसक भी नहीं जानते। आपको बता दें इन दिनों राजपाल यादव जेल की सलाखों के पीछे सजा काट रहे है।

राजपाल यादव

आपको बता दें दिल्ली हाई कोर्ट ने इसी साल नवंबर के आखिरी में राजपाल यादव को 3 महने की सज़ा सुनाई है। ये सजा उन्हें कर्ज ना चूका पाने के चलते हुई है। दरअसल राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा ने साल 2010 में अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए 5 करोड़ का कर्ज़ लिया था।

राजपाल यादव

ये फिल्म तो बन गयी पर इसकी असफलता ने राजपाल यादव की जिंदगी में उथल पुथल मचा दी और राजपाल यादव की स्थति इतनी खराब हो गयी की वो ये कर्ज नहीं चूका पाए।

राजपाल यादव

जानकारी के मुताबिक राजपाल यादव को 11.20 करोड़ रुपये बतौर जुर्माना चुकाने होंगे साथ ही राजपाल और उनकी पत्नी पर चेक बाउंस होने के भी 7 अलग अलग केस चल रहे है।

राजपाल यादव

इन सब बातों से ये तो अंदाजा लगाया जा सकता है की राजपाल यादव की मुसीबतों के दिन जल्दी खत्म नहीं होने वाले। फ़िल्मी दुनिया के नामचीन लोग अक्सर समाजसेवा में करोड़ों खर्च कर अपना नाम चमकाते है पर इस अभिनेता की मदद के लिए अब तक कोई हाथ आगे नहीं आया।

राजपाल यादव

करीबियों के अनुसार राजपाल यादव जिन मुश्किल हालातों से गुजर रहे है उसने इस कॉमेडियन को बुरी तरफ तोड़ दिया है। यूपी के शाहजहांपुर से मुंबई की चमकती फ़िल्मी दुनिया में खास पहचान बनाने वाले राजपाल यादव के हालत कब सुधरेंगे ये तो समय बातयेगा पर शायद उनके साथी कलाकारों को उनकी मदद जरूर करनी चाहिए।

ईशा अंबानी की शादी में सेलिब्रिटीज के खाना परोसने पर अभिषेक बच्चन ने दी ये सफाई

Desk Team