Sara Arjun को किस कर के बुरे फंसे राकेश बेदी, अब देनी पड़ रही है सफाई

Rakesh Bedi on Kiss Controversy

Rakesh Bedi on Kiss Controversy: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 के बाद से 71 साल के मशहूर एक्टर राकेश बेदी की बहुत तारीफ हो रही है. खास तौर पर फिल्म में जमील जमाली के मजेदार डायलॉग की लोग तारीफ किए जा रहे हैं. फिल्म ने अब तक भारत में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. लेकिन उनके साथ एक पुराना विवाद अभी भी चल रहा है, जिस पर राकेश बेदी ने फाइनली सफाई दे दी है.

Rakesh Bedi on Kiss Controversy: राकेश ने विवाद पर दी सफाई?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Telly Coverage (@tellycoverage)

पिछले साल नवंबर में ‘धुरंधर’ के ट्रेलर लॉन्च के समय एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें राकेश बेदी अपनी को-एक्ट्रेस सारा अर्जुन के कंधे पर किस करते हुए नजर आए थे. ऐसे में सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे गलत तरीके से पेश किया और उनको क्रिटीसाइज करते हुए खुब ट्रोल किया. इसी पर बात करते हुए राकेश बेदी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान इस बारे में साफ-साफ बात की है.

उन्होंने साफ तौर पर ये कहा है कि, ‘सारा फिल्म ‘धुरंधर’ में मेरी बेटी के रोल में हैं. शूटिंग के दौरान भी जब वह आती थीं, मैं उसे गले लगाता और प्यार से उसके माथे पर किस कर देता था. ठीक वैसे ही जैसे कोई पिता अपनी बेटी से करता है, मैं उसे हमेशा कहता, ‘चिंता मत करो, हम मिलकर अच्छा काम करेंगे.’

Rakesh Bedi on Kiss Controversy: कुछ ने किया राकेश का बचाव

Rakesh Bedi on Kiss Controversy
Rakesh Bedi on Kiss Controversy (Source: Social Media)

इसके बाद अपनी बात जारी रखते हुए राकेश ने आगे कहा कि, ‘ट्रेलर लॉन्च पर भी मैंने उसी प्यार से उसका अभिवादन किया. लेकिन कुछ लोगों ने इसे गलत अर्थ निकाल लिया और तरह-तरह की बातें करने लगे. लोगों को बस बोलने का बहाना चाहिए होता है, कुछ लोग तो बस कुछ भी कहते रहते हैं. ऐसे में शुक्र है कि, कई लोगों ने मेरा बचाव भी किया है.’

Rakesh Bedi on Kiss Controversy: फिल्म ‘धुरंधर 2’ के बारे में

Rakesh Bedi on Kiss Controversy
Rakesh Bedi on Kiss Controversy (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर 2’, 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, इसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. इस फइल्म की कहानी एक भारतीय जासूस के इर्द गिर्द घूमती है, जो आतंकियों के खिलाफ लड़ रहा है. राकेश बेदी ने इसमें एक राजनेता ‘जमील जमाली’ का रोल निभाया है, जबकि सारा अर्जुन उनकी बेटी ‘यालिना जमाली’ बनी हैं. ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में इंडिया के अंदर रिलीज हुई है और विदेशों में भी इसे कई भाषाओं में रिलीज किया गया है.

Read More: Dhurandhar 2 की वजह से होगी Vivek Sinha की मौत?, इंडियन ऑडियंस ने एक्टर को दी धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।