Rakhi Sawant की बातों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘विवादित बयान और महिलाओं पर हमला करना बंद करें’

Summary :

कंगना रनौत ने राखी सावंत की विवादित टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए उन्हें असफलता और कड़वाहट से भरी मानसिकता वाला बताया। कंगना ने कहा कि सफल महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाना जलन और नाकामी को सही ठहराने का तरीका है। दोनों के बीच पहले भी कई बार जुबानी जंग हो चुकी है और कंगना ने कहा कि वह सिर्फ ज्यादा सफल लोगों की राय को महत्व देती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने राखी सावंत की हाल ही में किए गए कमेंट पर तीखा रिएक्शन दिया है। राखी ने कंगना रनौत और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी को लेकर कुछ विवादित और इशारों में बातें कही थीं, जिसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जवाब दिया।

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि सिर्फ राखी ही नहीं, बल्कि कई ऐसे लोग हैं जो अपनी असफलता और कड़वाहट का ठीकरा सक्सेसफुल महिलाओं पर फोड़ती हैं। उन्होंने ये आरोप भी लगाया कि कुछ लोग अपनी जलन, नाकामी और इगो को सही साबित करने के लिए महिलाओं के कैरेक्टर पर सवाल भी उठाते हैं।

कंगना ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा कि अब महिलाओं को ऐसे जानबूझकर किए जाने वाले पर्सनल हमलों से खुद को कमजोर महसूस करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को हर बार अपने ऊपर लगाए गए आरोपों पर सफाई देने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए।

Rakhi Sawant And Kangana Controversy: राखी पर कंगना का सीधा वार

Rakhi Sawant And Kangana Controversy
Rakhi Sawant And Kangana Controversy (Source: Google)

कंगना ने राखी सावंत पर निशाना साधते हुए सीधे तौर पर कहा कि सफलता हासिल करने के लिए हर इंसान बहुत कुछ करने को तैयार रहता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर किसी को दूसरों की जरूरत होती है। उन्होंने ताना मारते हुए कहा कि राखी ने उनके लिए जितने भी ‘फेवर’ किए, उसके बावजूद उन्हें सफाई कर्मचारी की नौकरी तक नहीं मिली। क्योंकि उस काम के लिए भी हुनर और काबिलियत की जरूरत होती है। कंगना ने यह भी कहा कि राखी को उनके बारे में वीडियो देखते रहना चाहिए और रोते रहना चाहिए। कंगना के इस कमेंट के बाद दोनों एक्ट्रेसेस के बीच पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

पहले भी आमने-सामने आ चुकी हैं कंगना और राखी

Kangana Ranaut Vs Rakhi Sawant
Kangana Ranaut Vs Rakhi Sawant (Source: Google)

कंगना रनौत और राखी सावंत के बीच ये विवाद कोई नया नहीं है। इससे पहले भी दोनों एक-दूसरे पर ऑफिशियल तौर से निशाना साध चुकी हैं। एक पुराने विवाद में राखी ने दिल्ली में एक राजनीतिक प्रदर्शन को लेकर कंगना के बयान को क्रिटीसाइज़ किया था। उन्होंने कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था। इसके जवाब में कंगना ने कहा था कि वह रोजाना ऐसे लोगों को देखती हैं जो उनके खिलाफ बयान देते हैं। उन्होंने कई कलाकारों का नाम लेते हुए आरोप लगाया था कि कुछ लोग उनके बिहेवियर, कैरेक्टर, माता-पिता और परवरिश तक पर कमेंट करते हैं।

‘मुझसे ज्यादा सफल लोगों की ही राय मायने रखती है’

Rakhi Sawant Vs Kangana Ranaut Controversy
Rakhi Sawant Vs Kangana Ranaut Controversy (Source: Google)

कंगना ने उस दौरान यह भी कहा था कि जिन लोगों ने उनकी सक्सेस का एक प्रतिशत भी हासिल नहीं किया, उनकी राय सुनने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ लोग मीडिया के जरिए विवाद खड़ा करके चर्चा में बने रहना चाहते हैं। कंगना का कहना था कि वह सिर्फ उन्हीं लोगों की बात को गंभीरता से लेंगी, जो उनसे ज्यादा सफल हैं। इस बीच राखी सावंत हाल ही में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड में भी नजर आई थीं। अब कंगना की ताजा रिएक्शन के बाद दोनों के बीच पुरानी जुबानी जंग फिर सुर्खियों में आ गई है।

Read More: Disha Salian की मौत के मामले में CBI ने दर्ज की FIR, 6 साल बाद फिर से इन लोगों पर शुरू होगी जांच!

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।