अमेरिकी टैरिफ को लेकर ब्राजील और यूएस के बीच सितंबर के आखिर में बातचीत की तैयारी

Summary :

रियो डी जेनेरो, 15 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी टैरिफ को लेकर ब्राजील और अमेरिका के बीच जल्‍द ही बातचीत होने की संभावना है। ब्राजील के अधिकारियों के अनुसार, यह बैठक सितंबर के आखिर में हो सकती है। ब्राजील के विकास, उद्योग, व्यापार और सेवाएं मंत्री मार्सियो एलियास रोजा ने सोमवार (स्थानीय समय के अनुसार) कहा कि वह 30 सितंबर से एक अक्टूबर तक अमेरिका में होने वाली जी20 मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर से मुलाकात कर सकते हैं। रोजा ने पत्रकारों से कहा, “बातचीत के रास्ते खुले हैं और ब्राजील बातचीत के लिए तैयार है।” उन्होंने कहा…

रियो डी जेनेरो, 15 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी टैरिफ को लेकर ब्राजील और अमेरिका के बीच जल्‍द ही बातचीत होने की संभावना है। ब्राजील के अधिकारियों के अनुसार, यह बैठक सितंबर के आखिर में हो सकती है।

ब्राजील के विकास, उद्योग, व्यापार और सेवाएं मंत्री मार्सियो एलियास रोजा ने सोमवार (स्थानीय समय के अनुसार) कहा कि वह 30 सितंबर से एक अक्टूबर तक अमेरिका में होने वाली जी20 मंत्रिस्तरीय बैठक के दौरान अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर से मुलाकात कर सकते हैं।

रोजा ने पत्रकारों से कहा, “बातचीत के रास्ते खुले हैं और ब्राजील बातचीत के लिए तैयार है।” उन्होंने कहा कि ब्राजील अपने उद्योगों, कंपनियों और कर्मचारियों के हितों की रक्षा करेगा, लेकिन साथ-साथ संवाद भी जारी रखेगा।

यह नई बातचीत अगस्त में ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई फोन बातचीत के बाद शुरू हुई चर्चाओं का अगला चरण है।

मार्सियो एलियास रोजा ने कहा कि ब्राजील उन एकतरफा टैरिफों का विरोध करता है जिन्हें वह अनुचित मानता है। हालांकि, उसका इरादा अपनी अर्थव्यवस्था को बंद करने या व्यापार युद्ध शुरू करने का नहीं है।

उन्होंने कहा, “ब्राजील बहुपक्षीय सहयोग, बातचीत और वार्ता में विश्वास रखता है। हम इन सिद्धांतों को नहीं छोड़ेंगे।”

फिलहाल अमेरिका ने कुछ ब्राजीली उत्पादों पर अतिरिक्त टैरिफ लगा रखा है। अलग-अलग व्यापारिक जांचों के तहत लागू इन उपायों के कारण कुछ उत्पादों पर कुल टैरिफ दर 37.5 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

ब्राजील के विकास, उद्योग, व्यापार और सेवाएं मंत्रालय के अनुसार, अमेरिका के इन नए कदमों का असर ब्राजील से अमेरिका जाने वाले करीब 23.1 प्रतिशत निर्यात पर पड़ रहा है।

आंकड़ों के मुताबिक, 2026 की पहली छमाही में ब्राजील का अमेरिका को निर्यात 17.4 अरब डॉलर रहा। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 13 प्रतिशत कम है। साथ ही, ब्राजील के कुल निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी घटकर 9.4 प्रतिशत रह गई है, जो 1997 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

–आईएएनएस

एवाई/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.