इस्लाम कबूलने के बाद Rakhi Sawant ने बदल लिया अपना नाम, कहा- ‘मुझे फातिमा कहो’

Summary :

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत आए दिन अपनी हरकतों की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। राखी हर बार पैपराजी के सामने कुछ ऐसी हरकते कर देती हैं। जिसकी वजह से वो लाइमलाइट में आ जाती हैं। ऐसे में इन दिनों राखी की ज़िन्दगी में बवाल मचा हुआ हैं।

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत आए दिन अपनी हरकतों की वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। राखी हर बार पैपराजी के सामने कुछ ऐसी हरकते कर देती हैं। जिसकी वजह से वो लाइमलाइट में आ जाती हैं। ऐसे में इन दिनों राखी की ज़िन्दगी में बवाल मचा हुआ हैं। जहां उनके पति आदिल खान ने जेल से बाहर आकर राखी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उन पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। इसी बीच अब राखी इन सारे कंट्रोवर्सी से दूर  अपना पहला उमराह करने मक्का-मदीना पहुंच गयी हैं। जहां से राखी ने कुछ चौकाने वाले बयान भी दे दिए हैं। 
दरअसल इस्लाम धर्म कबूलने के बाद राखी सावंत पहली बार उमराह के लिए गयी हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने फैंस से घिरी हुई दिखाई दे रही हैं। मदीना में राखी सावंत बुर्का पहने नजर आईं। उन्होंने फैंस के साथ फोटोज भी खिंचवाई। एक जगह जब एक फैन ने उन्हें राखी बुलाया तो वह उन्हें कहती दिखीं कि उनका नाम फातिमा है। वह उन्हें फातिमा ही बुलाए।
वही राखी का एक और वीडियो इस वक़्त इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमे एक्ट्रेस अल्लाह के सामने इबादत करती दिख रही हैं। राखी के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर अपना रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स इस दौरान राखी की तारीफ करते दिख रहे हैं। तो वही कुछ यूजर्स राखी के इस हरकत के लिए उन्हें जमकर ट्रोल करते हुए भी नजर आ रहे है। 

जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा हैं की- तू और कितना गिरेगी राखी, धर्म कोई मजाक नहीं हैं, ज़िन्दगी और लोग भी कोई मजाक नहीं हैं। वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा हैं की- ‘माशाल्लाह मेरी बहन अल्लाह आपको हमेशा खुशियां दे’, वही एक यूजर ने तो कमेंट कर यह तक लिख दिया हैं की- ‘अब इतनी बड़ी जगह गयी हैं, अब सुधर जा और नंगे कपडे पहनना बंद कर दे’ 
वही अब इस तरह के ढेरो कमेंट कर यूजर्स लगातर राखी को ट्रोल और तारीफ़ करते हुए दिख रहे हैं। बता दे की राखी सावंत ने पति आदिल खान दुर्रानी से निकाह के चलते इस्लाम धर्म कबूला था। उन्होंने मई 2022 में आदिल से गुपचुप निकाह किया था, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने जनवरी 2023 में दी थी।  

Desk Team