ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत अपने बिंदास अंदाज और बेबाकी के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं। अक्सर ऐसा होता है जब राखी किसी ना किसी वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। कोरोना काल में राखी पैपराजी की फेवरेट बनी हुई हैं और कोविड के बीच भी कहीं न कहीं स्पॉट होती रहती हैं। राखी सावंत का एक नया वीडियो खूब चर्चा में छाया हुआ है जो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, इसमें राखी को बारिश में नाचते हुए देखा जा सकता है।

यहां देखें राखी का लेटेस्ट वीडियो…
राखी के इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी के अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है, जिसमें राखी मुंबई की बारिश देखकर इतना ज्यादा खुश हो गयी हैं कि वो पैपराजी के सामने ही डांस करने लगी। इस दौरान राखी खुद ही ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाते हुए झूमकर नाचने लगती हैं। इस बीच पैपराजी राखी का वीडियो शूट कर रहे होते हैं, जिसे देखकर वह पूछती हैं- क्या देख रहे हो तुम लोग?

बिग बॉस 14 के घर से आने के बाद लाइमलाइट में आईं राखी सावंत अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। ज्यादातार बार राखी के नए-नए वीडियो इंटरनेट पर देखने को मिल जाते हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर राखी सावंत का वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। अब यूजर्स कमेंट करके राखी सावंत के वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है और उनके बिंदास अंदाज की तारीफ की है।

गौरतलब है, राखी के पिछले दो महीने से कई सारे वीडियो सामने आ गए हैं, पिछले दिनों कोरोना वायरस की तुलना बाबा रामदेव से की तो इससे पहले मस्तानी अवतार में सड़कों पर अपने बाजीराव को ढूंढ़ती नजर आती हैं। वहीं कोरोना संक्रमण का पूरा ध्यान रखते हुए फैंस को मास्क के लिए फटकार लगाती दिखती हैं, साथ ही हैंड सैनिटाइज करने की सलाह देती हुई दिखीं।


Download Android App
Download iOS App



