सोशल मीडिया पर
राखी सावंत काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी फोटोज और वीडियोज के जरिए अपने फैंस से
जुड़ी रहती है। राखी किसी ना किसी वजह से लोगों का ध्यान अपनी तरफ कर ही लेती है
और शायद यही वजह हैं कि लोग उन्हें बॉलीवुड की एंटरटेनमेंट क्वीन कहकर बुलाते है।
राखी किसी ना किसी वजह से हमेशा लाइमलाइट में छाई रहती है। एक बार फिर राखी
सुर्खियों में बनी हुई है लेकिन इस बार वह किसी शो की वजह से नहीं बल्कि राखी अपनी
पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर राखी की किसी शख्स के
साथ वीडियो वायरल हो रही है जिसके सामने आने के बाद हर कोई उस शख्स के बारे में
जानना चाह रहा है।
बता दें कि राखी
अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में रही थी। हर कोई उनके पति को देखने के लिए बेताब
था जिसे देखते हुए राखी ने बिग बॉस में पूरी दुनिया को अपने पति रितेश से मिलवाया
था। शो के दौरान दोनों के बीच काफी प्यार भी देखने को मिला। दोनों के बीच कई बार
कहासुनी भी होते दिखाई दी।
बिग बॉस में
रितेश और राखी को साथ देखकर लोगों को लगे लगा था कि अब राखी को आखिरकार सच्चा
प्यार मिल चुका है लेकिन शो से बाहर आते ही राखी ने अपने पति रितेश से अपने सारे
रिश्तें तोड़ दिए थे।रितेश से रिश्ता खत्म करने के बाद राखी फिर से अकेली हो गई
थी। हालांकि उनकी लेटेस्ट वीडियो और फोटोज देखकर लग रहा है कि राखी की लाइफ में एक
बार फिर से प्यार ने एंट्री मार दी है।
दरअसल, राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास शख्स के
साथ अपना रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राखी किसी शख्स की बाहों
में नजर आ रही है। तस्वीरों के कोलाज से उन्होंने एक वीडियो फैंस के साथ साझा किया
है, जिसमें वह कभी अपने खास
दोस्त को हग करते हुए तो कभी उन्हें किस करते हुए दिखाई दे रही हैं।
राखी का यह नया
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे अबतक 50 हजार लोगों ने लाइक भी किया है। इस वीडियो के कॉमेंट
सेक्शन में हर कोई राखी पर सवालों की बौछार कर रहा है। सबका बस एक ही सवाल है कि
राखी के साथ तस्वीरों में दिखने वाला ये शख्स आखिर कौन है।
हालांकि राखी ने
अब तक खुलासा नहीं किया है कि ये शख्स कौन है और इसके साथ उनका क्या रिश्ता है।
वैसे राखी अपने दोस्तों के साथ आए दिन फिल्म इंडस्ट्री की पार्टीज में दिखाई देती
है। फिल्म आरआरआर की सक्सेस पार्टी में भी राखी ने अपने बोल्ड अंदाज से सबको अपना
दीवाना बना दिया था।


Download Android App
Download iOS App










