एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ बॉक्स ऑफिस पर काफी जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म को देखने के बाद फैंस ने आलिया की खूब तारीफ भी की है। यही नहीं गंगूबाई के गाने और डायलॉग पर सोशल मीडिया पर रील्स बनाए जा रहे हैं। फिल्म का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

इस बीच बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत पर ‘गंगूबाई’ का रंग चढ़ा हुआ नजर आ रहा है। जी हां, राखी ने न सिर्फ गंगूबाई के गेटअप में दिखीं बल्कि उन्होंने इस पर अपना एक वीडियो भी बनाया है। उन्होंने फिल्म में आलिया द्वारा बोले गए मशहूर डायलॉग को रीक्रिएट किया गया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।

गंगूबाई बनी राखी सावंत का वीडियो यहां देखिये…
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो वीडियो पोस्ट किये हैं। इस दौरान राखी ‘गंगूबाई’ के गाने ‘ढोलिदा’ पर अपने दो कोरियोग्राफर दोस्तों के साथ डांस कर रही हैं। तो वहीं दूसरे वीडियो में राखी सोफे पर बैठकर गंगूबाई का डायलॉग बोल रही होती हैं। उन्होंने सफेद और पीले रंग की साड़ी और रेड कलर का ब्लाउज पहना है। बालों का जूड़ा बनाकर उन्होंने गुलाब का फूल लगाया हुआ है। वीडियो को शेयर करते हुए राखी लिखती हैं, ‘ढोलिदा मेरे स्टाइल में, मेरी फेवरेट आलिया भट्ट।
2.
वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही फैंस राखी सावंत के इस वीडियो पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आलिया से अच्छा तुम कर रही हो। एक ने लिखा, बहुत ही कमाल की परफॉर्मेंस। एक अन्य ने कहा, गलत कास्टिंग हुई है। तुम ज्यादा फिट बैठती।




संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी‘ 25 फरवरी को थिएटर में रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया के साथ अजय देवगन और विजय राज की भी अहम भूमिका है। गंगूबाई काठियावाड़ी के रिलीज के 12 वें दिन में यह 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



