हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंपरेप और हत्या के मामले पर पूरा देश उबल रहा है , जगह – जगह इन्साफ और दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर गए है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी इस दरिंदगी के खिलाफ आवाज उठायी है।

सलमान खान,अक्षय कुमार, ऋषि कपूर जैसे नामी सितारों ने सोशल मीडिया पर अपना गुसा जाहिर करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। हर मुद्दे पर अपनी राय रखनी वाली राखी सावंत ने भी एक वीडियो शेयर कर हैदराबाद निर्भया काण्ड पर अपने मन की बात कही है।
राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस ने भी राखी को खूब सपोर्ट किया है। फैंस ने राखी के गुस्से को सही बताते हुए दोषियों को ऐसी सजा देने की गुजारिश की है जिससे भारत देश एक मिसाल कायम कर सके।
राखी सावंत ने अपने वीडियो में बेहद गुस्सा जाहिर करते हुए, चिल्ला चिल्लाकर दोषियों को सजा देने की मांग की है। राखी सावंत इस वीडियो में कभी भावुक होती दिखी तो कभी अपना आक्रोश जाहिर करती दिखाई सी। राखी ने अपने वीडियो में पीएम मोदी से भी गुहार लगाई है कि रेपिस्टों को कड़ी सजा दी जाए।

राखी अपने वीडियो में अपनी बात कहते कहते इतने गुस्से आ जाती है कि उनका गुस्सा गालियों के रूप में बाहर आता है। साथ ही उन्होंने लड़कियों को रात में या हाईवे पर जाते समय सावधानी बरतने का भी सन्देश दिया।
राखी अपने वीडियो में ट्रक ड्राइवरों और खासकर इस घटना में शामिल दोषियों के लिए खूब गालिया निकाली और पुलिस के साथ साथ तेलंगाना सरकार से गुहार लगाई कि वो इस मामले में कोई कोताही ना बरते। इस मामले में ऐसी सजा दी जाए की रेप करने से पहले दरिंदे 10 बार सोचे।

बता दें इस गैंगरेप मामले में 4 आरोपियों ने पहले मदद करने की बात करके डॉक्टर को अगवा किया और फिर रेप करने के बाद हत्या कर दी। इसके बाद भी इन चारों हैवानों की दरिंदगी नहीं रुकी। ह्त्या के बाद चरों ने महिला डॉक्टर की लाश को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।


Download Android App
Download iOS App



