राखी सावंत ‘इंडियन आइडल 12’ के सेट पर धमाल मचाने को हुई तैयार, इंटरनेट पर शेयर किया अपना लेटेस्ट लुक

Summary :

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। राखी अपने माजकिया अंदाज से सबके दिलों में छाई रहती हैं।

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। राखी अपने माजकिया अंदाज से सबके दिलों में छाई रहती हैं। पिछले दिनों राखी सांवत को मीका सिंह के साथ मुलाकात करते हुए स्पॉट किया गया था। वहीं उससे पहले अभिनेत्री मस्तानी लुक के लिए सड़को पर भटकतीं हुई नजर आई थी। हाल ही में राखी एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई है। 
लेकिन इस बार राखी सावंत के चर्चा में होने की वजह कोई ऐसी वैसी नहीं बल्कि एकदम खास है। जी हां दरअसल राखी सांवत अब बहुत जल्द टीवी दुनिया के एक रिएलिटी शो में पहुंचकर तहलका मचाने को तैयार है। दरअसल अभिनेत्री इंडियल आइडल 12 के सेट पर पहुंच गई हैं। इस बात की जानकारी खुद राखी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से साझा की है। राखी का यह पोस्ट जहां तेजी से वायरल हो रहा तो वहीं दूसरी और उनके चाहने वाले राखी को इंडियल आइडल के सेट पर देखने के लिए काफी ज्यादा बेताब हो रहे हैं। 
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है।  राखी सावंत अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में किसी होटल के कमरे में दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने ऑरेंज कलर की साड़ी और गोल्डन कलर का ब्लाउज पहना हुआ है। इसके साथ ही अपने लुक को और ज्यादा अकर्षित बनाने के लिए अभिनेत्री ने हैवी ज्वैलरी और मेकअप किया है। वैसे राखी के शो में एंट्री करने को लेकर फैंस फुले नहीं समा पा रहे हैं। 
 इसके अलावा राखी ने कुछ अन्य तस्वीर साझा की है जिसमें वो इंडियन आइडल के सेट पर दिख रही हैं। इस दौरान उनके साथ सिंगर सोनू कक्कड़, अनु मलिक और शो के होस्ट आदित्य नारायण भी नजर आ रहे हैं। 
राखी ने शेयर किया वीडियो…
वहीं वीडियो में राखी कहते हुए दिखाई दे रही हैं- गाइज,मैं आज देखो कहां हूं? इंडियल आइडल के सेट पर। बहुत एक्साइटेड भी हूं और बहुत मजा आया इंडियन आइडल के सेट पर। अब जल्द ही मेरा एपिसोड टेलिकास्ट किया जाएगा। तो क्या आप सब लोग तैयार हैं? दिल थाम कर बैठ जाओं। हमारा एपिसोड ‘इंडियन आइडल’ में देखने के लिए, धमाका होने वाला। 

बता दे, फैंस राखी सावंत को इंडियन आइडल के सेट पर देखकर झूम उठे हैं। वहीं राखी की इन सभी पोस्ट पर फैंस अपनी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘लुकिंग गॉर्जियस।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘आप आएंगी तो देखना ही पड़ेगा।’ 

Desk Team