बिग बॉस 15 का नया एपिसोड बेहद मजेदार होने वाला है। इसका प्रोमो जारी हो चुका है। जिसमें राखी सावंत को बेहद गुस्से में देखा जा सकता है। राखी अपने पति रितेश को ‘भाड़े का पति’ कहने पर तिलमिलाई हुई है और उसने इसे लेकर आपा खाते हुए अभिजीत पर हमला कर दिया।

प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि गुस्से में राखी सावंत अभिजीत पर कुर्सी फेंक रही हैं। दरअसल, राखी सावंत ने बिग बॉस 15 के घर में पिछले महीने ही एंट्री की है। उनसे अभिजीत बिचुकले ने पति के रिश्ते को लेकर सवाल किया, जिससे वह भड़क उठीं।
मेकर्स ने हाल ही में बिग बॉस 15 से जुड़ा एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें राखी सावंत रितेश को भाड़े का पति बताने के लिए अभिजीत बिचुकले पर आगबबूला होती नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिजीत कहते हैं , ‘राखी ये पति हायर करके लाई है क्या?’ इसके बाद राखी बोलती हैं, ‘तूने बोला मैं अपना पति भाड़े पर लाई हूं, तू भाड़े का टट्टू है।’ वीडियो में राखी अभिजीत के बाच नोचते हुए दिखाई दे रही हैं। राखी सावंत वीडियो के अंत में अभिजीत को कहती हैं, ‘तुम्हारी बीवी भाड़े की है।’
इसके बाद अभिजीत कहते हैं, राखी यह नहीं चलेगा। इस पर राखी भड़कते हुए कुर्सी फेंक देती है।वह अभिजीत से कहती है, तुम्हारी पत्नी भाड़े की है। प्रोमो में रितेश भी अभिजीत से पूछते हैं कि उसके दिल में ये सब बातें हैं तभी उसने ऐसा कहा।

अभिजीत जवाब देते हुए कहते हैं, सलमान भाई ने मजाक किया था इसलिए। राखी फिर अभिजीत के बिस्तर पर चढ़ जाती है और कहती है, सलमान भाई ने ये नहीं बोला है। तुम्हारी बीवी भाड़े की है। आखिर में राखी सावंत गुस्से में अभिजीत के बाल पकड़ लेती हैं।


Download Android App
Download iOS App



