Rakul And Jackky Bhagnani Divorce: बॉलीवुड कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्द ही तलाक लेने वाले हैं, ऐसी बातें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। क्योंकि इस कपल ने हाल ही में अपने रिश्ते और शादी के बाद के बॉन्ड पर खुलकर बात की और एक यूट्यूब इंटरव्यू में दोनों ने अपने रिलेशनशिप डायनामिक्स को मजाकिया अंदाज में ‘सिचुएशनशिप’ बताया, जिससे सोशल मीडिया पर इनके तलाक की खबरें तेजी से वायरल होने लगीं।
Rakul And Jackky Bhagnani Relationship: कब हुई थी रकुल और जैकी की शादी?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि काफी समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद फाइनली इस कपल ने 21 फरवरी 2024 को शादी की थी. जिसके बाद से इनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने इन्हें अलग अलग तरीके से बधाई भी दी थी। लेकिन अब तलाक की खबरों के चलते कपल के फैंस ये सवाल उठाने लगे हैं कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि इन दोनों को अलग होना पड़ा रहा है।
Rakul And Jackky Situationship: जैकी ने क्या कहा था?

ये मामला तब शुरू हुआ, जब एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बॉन्डिंग पर बात करते हुए जैकी भगनानी ने कहा कि वह और रकुल प्रीत सिंह भले ही शादीशुदा हैं, लेकिन उनके रिश्ते में ‘सिचुएशनशिप’ जैसा फ्लेवर भी है. उन्होंने कहा था कि, ‘रकुल और मैं शादीशुदा हैं, लेकिन हम एक तरह से सिचुएशनशिप में हैं. हम एक-दूसरे के लिए एक्सक्लूसिव हैं क्योंकि हमारी शादी हुई है. लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि मैं उससे हर चीज पर बात कर सकता हूं.’
Rakul And Jackky Misunderstanding: गुस्से में हैं फैंस

इस ‘सिचुएशनशिप’ वाली बात को लेकर ही अब हर किसी के मन में ये सवाल आने लगा है कि क्या इन दोनों कपल्स के बीच चीजें ठीक हैं या नहीं? क्योंकि अगर इनके बीच कोई नोक झोक हुई भी है, तो इसमें इतना भी क्या गुस्सा होना कि आप तलाक लेने पर आ जाओ। बस यही चीज इनके फैंस को पसंद नहीं आ रही है।
Rakul And Jackky Bhagnani Divorce: क्या ‘सिचुएशनशिप’ है डायवॉर्स की पहल?

हालांकि तलाक की खबरें अभी बस सोशल मीडिया पर ही है, खुद जैकी भगनानी या रकुल की ओर से तलाक पर अभी कुछ नहीं कहा गया है। पर हो सकता है कि इनके बीच हुई अनबन की वजह से सोशल मीडिया पर चल रही बातें सच साबित हो जाएं। ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि ‘सिचुएशनशिप’ की वजह से तलाक लेने वाली बात आगे चलकर सच साबित हो पाती है या नहीं।
Read More: Reem Shaikh नहीं करना चाहती इंटरफेथ मैरिज, पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस ने जाहिर किए जज़्बात


Download Android App
Download iOS App




