बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं, आपको बता दें 21 फरवरी को एक्ट्रेस ने गोवा में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी के संग सात फेरे लिए थे। जिसमें परिवार के करीबी, दोस्त और बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे अनन्या पांडेय, वरुण धवन, शहीद कपूर, मीरा राजपूत, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा भी शामिल हुए थे। कपल ने सोशल मीडिया के ज़रिये अपनी ग्रैंड वेडिंग के फोटोज़ और विडोज़ फैंस के साथ शेयर किये जिसमें शादी के सभी फंक्शन्स हल्दी, मेहँदी, संगीत की क्लिप्स हैं जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे है।
- बीते कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं
- सोशल मीडिया के ज़रिये अपनी ग्रैंड वेडिंग के फोटोज़ और विडोज़ फैंस के साथ शेयर की
क्यों खींचा रकुलप्रीत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने फैंस का ध्यान?
शादी के चार दिन बाद एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम स्टोरी ने फिर से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा दरअसल शादी के बाद की रस्म पहली रसोई में रकुलप्रीत ने मीठे में हलवा बनाया जिसकी फोटो उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई और कैप्शन में लिखा- चौका चढ़ाना, जिसपर फैंस के मज़ेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे है इस बीच एक यूजर ने लिखा, “परफेक्ट पंजाबी फूड”। वहीं दूसरे यूजर ने पूछा, “रकुल आपको शगुन में क्या मिला है”?
कपल को वेडिंग आउटफिट
अपनी शादी के ख़ास दिन के लिए कपल ने तरुण तहिलियानी का डिजाइन किया हुआ पीच कलर का वेडिंग आउटफिट चुना जिसे बेहद बारीकी से डिज़ाइन किया गया था, ऑउटफिट में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
View this post on Instagram
कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी ?
जैकी भगनानी और रकुलप्रीत की लव स्टोरी की बात की जाए तो एक इंटरव्यू में रकुल ने बताया था कि एक ही बिल्डिंग में रहने के बावजूद भी दोनों की कभी बातचीत नहीं हुई लेकिन 2019 में कॉवि़ड आने पर लॉकडाउन के दौरान दोनों की दोस्ती हुई नज़दीकियां बढ़ी, 2021 में दोनों ने अपने रिलेशन को ऑफिशियल किया फिर साथ में हॉलीडेज पर और परिस में भी एक साथ स्पॉट हुए अब 21 फरवरी को दोनों सदा सदा के लिए एक दूजे के हो गए।
View this post on Instagram
कपल की आने वाली फिल्में
आपको बताते चलें कि आने वाले दिनों में राकुलप्रीत सिंह तमिल फिल्म इंडियन 2 में नज़र आएँगी जो अप्रैल 2021 में रिलीज़ होगी वहीं बात करें जैकी भगनानी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में तो उनके द्वारा प्रोडूसेड फिल्म बड़े मियाँ छोटे मियाँ अप्रैल 2024 में सिनेमा घरों में रिलीज़ होगी।


Download Android App
Download iOS App




