बॉलीवुड का ड्रग्स कनेक्शन इस वक़्त देश का सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। NCB ड्रग्स से जुड़े इस बॉलीवुड कनेक्शन की जाँच में जुटी हुई है। जिसके बाद तहकीकात की दौरान कई मशहूर हस्तियों का नाम सामने आ चूका है, जिसे देख सब हैरान है।
इन नामो में एक नाम एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह का भी है। ड्रग्स एंगल में नाम सामने आने के बाद रकुलप्रीत सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पहले एनसीबी का समन मिलने से इंकार कर चुकीं रकुल ने अब समन रिसीव कर लिया है। रकुल ने एनसीबी को कहा है कि वे कल यानी शुक्रवार को पूछताछ में शामिल होंगी।
इससे पहले आज सुबह रकुल प्रीत सिंह ने एनसीबी का समन मिलने से इंकार किया था. जिसके बाद एनसीबी ने कहा था कि रकुल बहाना बना रही है। रकुल से एनसीबी अधिकारियों ने कई बार सपंर्क करने की कोशिश की। लेकिन रकुल ने एनसीबी के फोन का रिस्पॉन्स नहीं दिया।
एनसीबी के अधिकारी का कहना था कि रकुल प्रीत सिंह को समन दिया गया था और उन्हें कई प्लेटफॉर्म्स पर कॉन्टैक्ट किया गया। इसमें फोन भी शामिल है। लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। रकुल अपने फोन को नहीं उठा रही थी। बता दे रकुल प्रीत सिंह के अलावा सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को घर पर जाकर समन दिया गया था। इन दोनों से भी पूछताछ की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App





