भारतीय टेलीविजन इतिहास के सबसे बड़े और चर्चित कल्ट शोज में से एक ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ (Bade Achhe Lagte Hain) को लेकर एक ऐसा दिलचस्प किस्सा है, जिसकी चर्चा आज भी होती है। शो के मुख्य अभिनेता राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच फिल्माया गया ’17 मिनट लंबा’ लव-मेकिंग और किसिंग सीन उस वक्त का सबसे बोल्ड कदम माना गया था।
जब राम कपूर के 17 मिनट लंबे किसिंग सीन पर सुन्न हो गई थीं पत्नी गौतमी!

मशहूर एक्टर राम कपूर और साक्षी तंवर का सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में फिल्माया गया ’17 मिनट लंबा’ किसिंग सीन टीवी इतिहास का सबसे चर्चित मोड़ माना जाता है। इस सीन को लेकर राम कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने सिद्धार्थ कनन को दिए एक पुराने इंटरव्यू में बेहद हैरान करने वाला खुलासा किया था। गौतमी ने बताया कि जब यह सीन शूट हुआ, तो आधी रात को उनके पास क्या खबर आई और उनका पहला रिएक्शन कैसा था: गौतमी ने बताया, “जब यह सीन शूट हुआ, तब रात के करीब ढाई (2:30) बजे मेरे पास एक कॉल आया।
मैं उस समय न्यू मॉम थी और अपने बच्चे को ब्रेस्टफीड करा रही थी।” फोन करने वाले ने जब गौतमी को बताया कि सेट पर राम कपूर और साक्षी के बीच ऐसा कोई बेहद लंबा बोल्ड सीन शूट हुआ है, तो वह हैरान रह गईं।
कैसा था गौतमी का पहला रिएक्शन?

“मैंने तुरंत फोन काट दिया था, दिमाग में कुछ आ ही नहीं रहा था…” — आधी रात को अचानक ऐसी खबर सुनकर गौतमी पूरी तरह सुन्न (Blank) हो गई थीं। उन्हें समझ नहीं आया कि वह क्या कहें, इसलिए उन्होंने तुरंत सामने वाले का फोन काट दिया। उस वक्त वह आगे कुछ भी सोच पाने की स्थिति में नहीं थीं। गौतमी ने कहा, ‘मैं भी सेट पर रही हूं, मुझे पता होता है कि सेट पर 50 से 200 लोग तक होते हैं
हम वहां पर अपने काम के लिए हैं. मैं पता नहीं क्यों राम को ऐसे स्पॉट पर रख रही थी. फिर अगले दिन मैं ठीक थी. राम और साक्षी ने टीवी हिस्ट्री का पहला किसिंग सीन किया था, वो दोनों ही बहुत अमेजिंग थे.’
गौतमी ने आगे कहा कि जैसे-जैसे थोड़ा समय बीता और उनका दिमाग शांत हुआ, तो उन्हें इस बात का गहरा एहसास हुआ कि वे दोनों आखिरकार एक्टर्स हैं। एक प्रोफेशनल एक्टर होने के नाते वह काम की जरूरत और स्क्रिप्ट की मांग को अच्छे से समझती थीं। यही वजह है कि शुरुआती झटके के बाद गौतमी ने इस पूरे मामले को बेहद मैच्योरिटी के साथ संभाला और पति के काम का सम्मान किया!


Download Android App
Download iOS App




