रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। करीब 2 मिनट 36 सेकेंड के इस ट्रेलर में पहले ट्रेलर के मुकाबले वीएफएक्स और किरदारों के कॉस्ट्यूम में सुधार देखने को मिला है। ट्रेलर में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और रावण के रोल में यश के बीच होने वाले धर्म और अधर्म के स्ट्रगल को बड़े अंदाज में पेश किया गया है।
फिल्म की कहानी भारतीय महागाथा रामायण पर बेस्ड है और इसे बड़े इंटरनेशनल लेवल पर दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है। फिल्म का इंटरनेशनल नाम ‘रामायण: द राइज ऑफ अ लीजेंड’ रखा गया है। इसी के साथ आपको बता दें कि इसका पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है।
दूसरे ट्रेलर में दिखी राम और रावण की महागाथा
अगर ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत एक बेहतरीन वॉयसओवर से होती है, जिसमें अंधेरे की गहराइयों से रावण की झलक दिखाई जाती है। इसके बाद अच्छाई और बुराई के बीच होने वाले स्ट्रगल का बैकग्राउंड सामने आता है। इसके बाद रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में दिखाई देते हैं, जबकि यश का रावण वाला अवतार शक्तिशाली और काफी इफेक्टिव नजर आता है।
ट्रेलर में दोनों केरेक्टर के बीच होने वाले टकराव की झलक दिखाई गई है। एक सीन में राम कहते सुनाई देते हैं कि वह लंका को हर हाल में ढूंढकर रहेंगे। वहीं, रावण के किरदार को अनडिफिटेड योद्धा के तौर पर पेश किया गया है। युद्ध के सीन्स में उसकी ताकत और एग्रेशन को दिखाने की कोशिश की गई है।
सीता स्वयंवर से लेकर जटायु के युद्ध तक दिखीं झलकियां
दूसरे ट्रेलर में केवल राम और रावण के स्ट्रगल पर ही ध्यान नहीं दिया गया है, बल्कि इसमें रामायण के कई अहम इवेंट्स की झलक भी देखने को मिलती है। माता सीता के रूप में साई पल्लवी का किरदार भी काफी अच्छा दिखाई दिया है, वो ट्रेलर में पूजा करते, दीपक जलाते और प्रार्थना करते हुए नजर आती है।
इसके अलावा शिव धनुष का इवेंट भी ट्रेलर में नजर आता है जब भगवान राम शिव धनुष उठाकर माता सीता से स्वयंवर में शादी करने जाते है। वहीं जटायु और रावण का युद्ध पुष्पक विमान से जुड़े सीन में दिखाया गया है, जहां माता सीता के सामने रावण और जटायु के बीच युद्ध चल रहा है।
ट्रेलर के आखरी हिस्से में रावण की एक्सट्राऑर्डिनरी ताकत को भी दिखाया गया है, जहां वह अपने ऊपर हुए भालों के वार को अपने हाथों से खींचकर दूर फेंक देता है। इन सीन्स के जरिए फिल्म के एक्शन और विजुअल इफेक्ट्स को काफी प्राइयोरिटी दी गई है। ट्रेलर के साथ फिल्म के दो नए पोस्टर भी जारी किए गए हैं, जिनसे फिल्म को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट और भई ज्यादा बढ़ गया है।
नमित मल्होत्रा ने शेयर किया इमोशनल मैसेज

फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने ट्रेलर लॉन्च से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक खास मैसेज भी शेयर किया। इस नोट पर उनके साथ निर्देशक नितेश तिवारी और एक्टर यश के साइन भी थे। नमित मल्होत्रा ने इस दौरान बताया कि ‘रामायण’ बनाने के पीछे उनका मकसद भारत की महान सांस्कृतिक गाथा को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाना है। उन्होंने सोनी पिक्चर्स के ग्लेबल कैंपेन का जिक्र करते हुए कहा कि इसके माध्यम से इंटरनेशनल दर्शकों को भारतीय महागाथा को बड़े पैमाने पर देखने का मौका मिलेगा। उन्होंने इसे देश के लिए गर्व का पल बताते हुए ‘हमारी सच्चाई, हमारा इतिहास, भारत से दुनिया तक, जय श्री राम’ का मैसेज भी दिया।
राष्ट्रपति भवन में हो सकती है फिल्म की खास स्क्रीनिंग

हालांकि फिल्म को लेकर एक और अहम खबर सामने आई है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में ‘रामायण’ की खास स्क्रीनिंग ऑर्गनाइज़ करने की इजाज़त मांग रहे हैं। इस स्क्रीनिंग में राजनीतिक हस्तियों और देश के सीनियर नेताओं को इन्वाइट करने की प्लानिंग भी बताई गई है। अगर इसके लिए मंजूरी मिलती है, तो ये इवेंट 5 नवंबर को फिल्म की ग्लोबल रिलीज के आसपास ऑर्गनाइज़ किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और निर्देशक नितेश तिवारी भी इस खास इवेंट में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, स्क्रीनिंग को लेकर आखरी मंजूरी की पुष्टि होना बाकी है।
रणबीर कपूर-राम, यश-रावण और साई पल्लवी-सीता के किरदार में
फिल्म में बॉलीवुड और साउथ इंडियन सिनेमा के कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। मेन रोल में शामिल कलाकारों की लिस्ट इस तरह है:
रणबीर कपूर: भगवान राम
साई पल्लवी: माता सीता
यश: रावण
सनी देओल: हनुमान
रवि दुबे: लक्ष्मण
कुणाल कपूर: देवराज इंद्र
इनके अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय भी फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
करीब 4000 करोड़ रुपये का बजट, दो पार्ट में बनेगी फिल्म

‘दंगल’ जैसी सफल फिल्म का निर्देशन कर चुके नितेश तिवारी इस बड़े प्रोजेक्ट पर कई सालों से काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के दोनों पार्ट का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अगर यह आंकड़ा सही है, तो यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म में से एक होगी।
वहीं आपको बता दें कि फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता कंपनी DNEG को सौंपी गई है। इसके पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं मेकर्स कहानी को दो हिस्सों में पेश करने की प्लानिंग के साथ आगे बढ़ रहे हैं, ताकि महागाथा के अलग-अलग इवेंट्स को विस्तार से दिखाया जा सके।
कब रिलीज होगी ‘रामायण’?
निर्माताओं की अनाउंसमेंट प्लानिंग के मुताबिक, ‘रामायण’ का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। लेकिन इसी बीच एक परेशानी ये भी है कि हॉलीवुड में इस फिल्म का क्लेश वहां की पॉपुलर फ्रैंचाइज़ फिल्म ‘गॉडज़ीला’ से होने वाला है। हालांकि फिर भी दूसरे ट्रेलर में दिखाए गए युद्ध के सीन, बड़ा सेट और राम-रावण के टकराव ने फिल्म को लेकर दुनिया भर में चर्चाएं तेज कर दी है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि बड़े पर्दे पर भारतीय महागाथा को किस तरह पेश किया जाता है और फिल्म अपने बड़े पैमाने की उम्मीदों पर खरा उतरती है या नहीं।


Download Android App
Download iOS App




