Ramayana Trailer Out: ‘राम भगवान नहीं, इंसान हैं’… फिल्म के इस डायलॉग ने क्यों खींचा सबका ध्यान? फिल्म के ट्रेलर में छुपा है राज़

Summary :

रणबीर कपूर और यश स्टारर मच अवेटेड 'रामायण' का नया इंटरनेशनल प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। सोनी पिक्चर्स द्वारा जारी इस टीजर में भगवान राम को लेकर एक ऐसा डायलॉग है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। प्रोमो में राम को 'भगवान नहीं, बल्कि एक इंसान' के रूप में पेश किया गया है, जो दुनिया को बचाने के लिए आगे आते हैं। फिल्म के इस नए अंदाज और भव्य विजुअल्स पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों सिर्फ और सिर्फ एक ही फिल्म की चर्चा हो रही है और वो है डायरेक्टर नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana)। जब से इस फिल्म का एलान हुआ है, तब से फैंस इसकी एक-एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। अब मेकर्स ने इस फिल्म का एक नया और बिल्कुल फ्रेश इंटरनेशनल प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। इस प्रोमो में फिल्म को लेकर एक ऐसा नया नजरिया दिखाया गया है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। आइए जानते हैं कि इस नए वीडियो में ऐसा क्या खास है जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

प्रोमो का वो डायलॉग जिस पर छिड़ गई है बड़ी चर्चा

 

इस नए इंटरनेशनल प्रोमो (जिसे इंटरनेशनल लेवल पर ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लीजेंड’ नाम दिया गया है) की शुरुआत ही एक बेहद दमदार और हैरान कर देने वाले वॉयसओवर से होती है। टीजर में एक जगह कहा जाता है कि, “उस दौर में जब इंसान देवताओं के बीच चलते थे और अंधकार से बुराई का उदय हुआ (रावण), तब मानवता के पास एक ही उम्मीद थी… कोई भगवान नहीं, बल्कि एक इंसान- राम।”

इस एक लाइन ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। भारत की इस पौराणिक कथा को जब विदेशी दर्शकों के सामने इस यूनिक और जमीन से जुड़े नजरिए (Human Perspective) से पेश किया जा रहा है, तो हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। इसके बाद रणबीर कपूर की आवाज में सुनाई देता है कि अगर उन्होंने रावण को नहीं रोका, तो दुनिया खत्म हो जाएगी। यह डायलॉग फैंस के दिलों में एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ा रहा है।

इंद्र देवता के रूप में कुणाल कपूर और यश के रावण की जबरदस्त भिड़ंत

Ramayana International Promo
Ramayana International Promo ( Source: Social Media)

इस नए वीडियो में सिर्फ रणबीर कपूर ही नहीं, बल्कि फिल्म के बाकी किरदारों की भी धांसू झलक देखने को मिली है। प्रोमो में एक्टर कुणाल कपूर इंद्र देवता के रूप में नजर आ रहे हैं, जो देवताओं के राजा के पवित्र वाहन ऐरावत हाथी पर सवार हैं।

लेकिन असली ड्रामा तब शुरू होता है जब उनका आमना-सामना खूंखार रावण यानी यश से होता है। वीडियो में यश का किरदार अपनी ताकत का ऐसा खौफनाक प्रदर्शन करता है कि वो एक ही घूंसे में उस दिव्य हाथी को जमीन पर गिरा देते हैं। रावण का यह अंदाज और उनका ये डायलॉग- “मेरे सामने हर सिर झुकेगा“- सिनेमाघरों में आने वाले तूफान की पूरी कहानी बयां कर रहा है।

बेंगलुरु में भव्य ट्रेलर लॉन्च और ग्लोबल तैयारी

Ranbir Kapoor Ramayana
Ranbir Kapoor Ramayana ( Source: Social Media) 

फिल्म के मेकर्स अब इस कहानी को सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रखना चाहते, बल्कि पूरी दुनिया तक पहुंचाना चाहते हैं। यही वजह है कि सोनी पिक्चर्स ने इसका इंटरनेशनल कैंपेन शुरू कर दिया है। आज यानी 15 अक्टूबर को बेंगलुरु (जो यश का होम टाउन है) में फिल्म के दूसरे ट्रेलर को लॉन्च करने के लिए एक बहुत बड़ा इवेंट रखा गया है।

इस बड़े प्रोग्राम  में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा समेत पूरी स्टारकास्ट के शामिल होने की उम्मीद है। मेकर्स का सपना है कि भारत की इस महान और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी कहानी को ग्लोबल लेवल पर उस पैमाने पर दिखाया जाए, जैसा पहले कभी नहीं हुआ। फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों, आईमैक्स और प्रीमियम फॉर्मेट्स में दुनिया भर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Read More: Imran Khan India Leave Notice: Imran Khan की बढ़ीं मुश्किलें, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।