अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं और आपको भी दुनिया की अलग-अलग जगहों को एक्स्प्लोर करने में मजा आता है, तो आज हम आपको सबसे खूबसूरत स्टारगेजिंग जगहों के बारे में बताएंगे, जिसे आप एक्स्प्लोर कर सकते हैं। रात में चमकते तारों, आकाशगंगा और ब्रह्मांड की खूबसूरती को देखना हर किसी का सपना होता है, इसलिए इन जगहों पर स्टारगेजिंग करना आपके लिए एक खूबसूरत एहसास हो सकता है। सर्दियों के मौसम में हवा साफ और ठंडी होती है, जिससे आसमान बहुत साफ़ दिखाई देता है। ऐसे में आइए दुनिया की शानदार जगहों के बारे में जानते हैं, जहां सर्दियों में तारों का नज़ारा सबसे खूबसूरत दिखाई देता है।
सर्दियों में स्टारगेजिंग के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन
1. अटाकामा रेगिस्तान, चिली

अटाकामा रेगिस्तान को दुनिया की सबसे सूखी जगहों में गिना जाता है। यहां का मौसम बहुत सूखा रहता है और शहर की लाइट का पोल्यूशन बिल्कुल नहीं होता है। सर्दियों में यहां का आसमान इतना ज्यादा साफ़ होता है कि आप बिना किसी टेलीस्कोप के भी लाखों तारे और गैलेक्सी को देख सकते हैं। रात में यहां कैंपिंग करना भी एक बेस्ट ऑप्शन होता है।
2. ला पाल्मा, कैनरी द्वीपसमूह, स्पेन

स्पेन का यह छोटा सा द्वीप तारों को देखने के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यहां की सरकार ने आसमान को साफ़ रखने के लिए लाइट पोल्यूशन पर कड़े नियम बनाए हैं। सर्दियों में यहां पहाड़ की चोटियों से तारों से भरा आसमान देखना एक खूबसूरत अहसास देता है। जब पहाड़ों पर तारों की रोशनी पड़ती है, तो वह और भी ज्यादा यूनिक नजर आते हैं।
3. जैस्पर नेशनल पार्क, कनाडा

कनाडा का यह नेशनल पार्क दुनिया के सबसे बड़े डार्क स्काई प्रिजर्व में से एक माना जाता है। सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच जब रात होती है, तो आसमान जगमगा उठता है। अगर किस्मत अच्छी हो तो यहां आपको तारों की रोशनी पास से देखने को मिल सकती है। सर्दियों में यहां काफी ज्यादा ठंड होती है, इसलिए जाने से पहले जरूरी सामान साथ ले जाएं।
4. नामिब रेगिस्तान, नामीबिया

अफ्रीका का यह पुराना रेगिस्तान अपनी शांति और अंधेरी रातों के लिए जाना जाता है। यहां दूर-दूर तक कोई शहर नहीं बसा हुआ है, इसलिए लाइट का पोल्यूशन न के बराबर होता है। सर्दियों में यहां रेगिस्तान के सन्नाटे में तारों भरी रात देखना एक मैजिकल एहसास होता है।


Download Android App
Download iOS App




